गिरफ्तार अर्नब गोस्वामी ने कहा-पुलिस ने मुझे मारा, मेरे परिवार को पीटा, दवा भी नहीं खाने दी, Video
मुंबई। रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को आज सुबह मुंबई पुलिस ने उनके घर में अरेस्ट किया है, जिसके बाद अर्नब ने पुलिस पर अपने और अपने परिवार के साथ मारपीट का आरोप लगाया है, रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए हैं, जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है और वीडियो में कहा गया है कि अर्नब के साथ पुलिस ने काफी खराब बर्ताव किया है।

Recommended Video
अर्नब गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने उनके ससुर, सास, बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की है, उसने उन्हें दवा भी नहीं खानी दी, अर्नब ने मुंबई पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें परिवार से बात करने से भी रोका गया, इसके बाद अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस अपने साथ वैन में ले गई।
देखें -अर्नब गोस्वामी का Video
रिपब्लिक टीवी ने अपने चैनल पर फुटेज शेयर किया है, जिसमें मुंबई पुलिस अर्नब के घर में घुसती नजर आ रही है और घर के अंदर अर्नब से जोर-जबरदस्ती की जा रही है, ANI ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि एक पुलिस ऑफिसर अर्नब का हाथ पकड़कर खींच रहा है, अर्नब गोस्वामी का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ जोर-जबरदस्ती की है। मालूम हो कि अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की मौत की जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications