समाज में नफरत फैलाने के आरोप में रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ नागपुर में FIR दर्ज

नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ सामाजिक वैमनस्यता को बढ़ावा देने के चलते नागपुर में केस दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही उनपर आरोप है कि उन्होंने पालघर लिंचिंग घटना के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया था, इस मामले में भी उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें कि दो साधू एक ड्राइवर की महाराष्ट्र के पालघर में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। ये लोग 16 अप्रैल को सिलवासा जा रहे थे, इसी दौरान पालघर जिले के गढ़चिंचले गांव में इन लोगों की स्थानीय ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। अहम बात है कि इस दौरान वहां मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, बावजूद इसके इन लोगों ने पुलिस के सामने इन लोगों को पीट-पीटकर मार डाला।

Recommended Video

    Arnab Goswami पर हमला, Sonia Gandhi पर Palghar Case को लेकर की थी कथित टिप्पणी | वनइंडिया हिंदी
    arnab goswami

    डीसीपी विनीता साहू ने कहा कि गोस्वामी के खिलाफ सेक्शन 117, 120 बी, 153 ए, 153 बी, 295 ए, 290 ए, 500, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी एक केस दर्ज किया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस ने गोस्वामी की निंदा करते हुए एक बयान में कहा कि पालघर मामले को गलत तरह से सांप्रदायिक रंग दिया गया, बावजूद इसके कि इस बात के कोई सबूत नहीं थे। जब पूरा देश कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मीडिया का एक वर्ग समाज में नफरत फैला रहा है। गोस्वामी ने एक महिला के खिलाफ समाज में नफरत फैलाने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ टीवी पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, यह पूरी तरह से अनैतिक पत्रकारिता है, हम इसका विरोध करेंगे। हम भाईचारे में भरोसा करते हैं, इस तरह की नफरत बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। यह देश की एकता के लिए खतरनाक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+