Republic Day: शहीद की मां-पत्नी को देख राजपथ पर भावुक हुए राष्ट्रपति कोविंद, रोक नहीं पाए अपने आंसू
Recommended Video

नई दिल्ली। आज पूरा भारत 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। अब से थोड़ी देर पहले खत्म हुई गणतंत्र दिवस की परेड में भारत ने शक्ति प्रदर्शन किया जिससे कि पूरा विश्व वाकिफ हुआ। तो वहीं आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के शहीदों को वीरता पुरस्कार से भी नवाजा लेकिन इसी दौरान एक ऐसा लम्हा सामने आया जिसे देखकर हर भारतीय भाव-विभोर हो गया। जिस वक्त राष्ट्रपति कोविंद ने शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया, उस वक्त उनकी आंखों से बरबस ही आंसू छलक उठे और गला भर आया।

राष्ट्रपति कोविंद उस वक्त अपने आंसू को रोक नही पाए, जिस वक्त सम्मान लेने के लिए शहीद की पत्नी और मां उनके सामने आए। कार्यक्रम के संचालक ने जैसे ही शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला के बारे में बोलना शुरू किया, राष्ट्रपति की आंखे छलक उठीं, उन्हें देखकर वहां मौजूद हर भारतीय का दिल अपने शहीद पुत्र को याद करके पसीज गया। हालांकि राष्ट्रपति ने अपने रूमाल से अपने आंसू पोंछने की कोशिश की लेकिन वो अपने दर्द को छुपा नहीं पाए।
भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को मिला अशोक चक्र
आपको बता दें कि शहीद हुए भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान राष्ट्रपति से ज्योति प्रकाश निराला की पत्नी सुषमा नंद और उनकी मां ने ग्रहण किया। मालूम हो कि कमांडो ज्योति कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। शहीद होने से पहले ज्योति ने दो खूंखार आतंकियों को मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications