26 जनवरी हिंसा: कोर्ट ने दीप सिद्धू को भेजा 7 दिन की पुलिस रिमांड में, चंडीगढ़ से हुई थी गिरफ्तारी

नई दिल्ली। Republic day violence 26 जनवरी के दिन दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट के सामने पेश किया। अदालत के समक्ष पुलिस ने दीप सिद्धू को दिल्ली हिंसा का मुख्य आरोपी और भीड़ को भड़काने वाला शख्स करार दिया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि सिद्धू ने ही उस दिन प्रदर्शनकारियों को भड़काया था और सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट किया था। इन दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने सिद्धू को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

Recommended Video

    Red Fort Violence : 7 दिन की Police Custody में Deep Sidhu, हो सकते हैं बड़े खुलासे |वनइंडिया हिंदी
    Deep sidhu

    चंडीगढ़ से हुई सिद्धू की गिरफ्तारी

    आपको बता दें कि दीप सिद्धू को लेकर दिल्ली पुलिस ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 7 दिन की रिमांड पर ही भेजा था। बता दें कि दीप सिद्धू को सोमवार आधी रात को को चंडीगढ़ और अंबाला के बीच जिरकपुर से गिरफ्तार किया गया था। सिद्धू पर पुलिस ने 1 लाख रुपए का ईनाम रखा था। पुलिस के वकील ने कोर्ट में बताया कि सिद्धू ने लाल किला पर झंडा फहराने वाले व्यक्ति को बधाई दी थी और उस घटना का फेसबुक लाइव भी किया था हालांकि बचाव पक्ष के वकील ने दिल्ली पुलिस की दलीलों को खारिज कर दिया।

    दिल्ली हिंसा में 500 से अधिक पुलिसकर्मी हो गए थे घायल

    आपको बता दें कि 26 जनवरी के दिन दिल्ली में आईटीओ चौक और लाल किला परिसर में हिंसा हुई थी। इस दौरान पब्लिक प्रॉप्रटी को भी भारी क्षति पहुंची थी। उस हिंसा में 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+