दिल्ली हिंसा: 80 साल के गुरमुख सिंह हैं जेल में, खालिस्तानी कहे जाने से परिवार है दुखी

नई दिल्ली। Republic Day Violence देश की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी के दिन हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने जिन 122 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें 80 साल के गुरमुख सिंह का भी नाम शामिल है। दिल्ली पुलिस की लिस्ट गुरमुख सिंह का नाम शामिल आने के एक दिन बाद भी उनका परिवार इस सदमे से उभर नहीं पाया है। गुरमुख सिंह को 29 जनवरी को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद से उन्हें मुखर्जी नगर पुलिस स्टेशन में रखा हुआ है। आपको बता दें कि उन्हें पुलिस ने हिंसा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Gurmukh singh

खालिस्तानी कहे जाने से नाराज है परिवार

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, गुरमुख सिंह रिटायर्ड फौजी हैं और पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के शमसपुर गाँव के रहने वाले हैं। सिंह एक किसान हैं और जो अपनी डेढ़ एकड़ जमीन पर गेहूं और धान की खेती करते हैं। गांव के सरपंच हरपिंदर सिंह का कहना है कि गुरमुख सिंह की गिरफ्तारी के बाद से उनका परिवार काफी दुखी है, साथ ही किसानों को बार-बार खालिस्तानी कहे जाने से उनकी पत्नी मनजीत कौर भी काफी नाराज हैं।

शुरुआत से सिंघु बॉर्डर पर डटे थे गुरमुख सिंह

हरपिंदर सिंह ने बताया है कि गुरमुख सिंह शुरुआत से ही सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ डटे हुए थे और उन्हें रद्द किए जाने की मांग पर अड़े थे। आपको बता दें कि गुरमुख सिंह तीन दशक से अधिक समय पहले सेना से सूबेदार के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+