अगले साल अमेठी चौक पर मनेगा गणतंत्र दिवस: कुमार विश्वास

लेकिन पिछले 60 वर्षो के दौरान स्थापित राजनीतिक दलों ने केवल जनता को छलने और भ्रष्टाचार करने में अपना ध्यान लगाया। डॉ. विश्वास इसके बाद शिव दुलारी डिग्री कॉलेज पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनका मकसद केवल लोकसभा चुनाव जीतना नहीं, बल्कि अमेठी में पिछले 60 वर्षो से चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है। नैनहा के सर्वोदय बाल विधा निकेतन पहुंचे डॉ. विश्वास का भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद उन्होंने रानीगंज में कार्यकर्ता सभा को संबोधित किया। आप नेता ने कहा कि एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए खेतों और मेड़ों से होकर जाना पड़ रहा है, क्योंकि गांवों में सड़कों का बेहद अभाव है। डॉ. विश्वास ने कहा, "जिस तरह दिल्ली में हमने जीजा जी (रॉबर्ट वाड्रा) के भ्रष्टाचार का पदार्फाश किया था, उसी तरह अमेठी में साले जी (राहुल गांधी) के भ्रष्टाचार का पदार्फाश करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications