Delhi: बारिश के बीच विजय चौक पर 'बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी, ड्रोन शो रहा खास
दिल्ली: विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह चल रहा है। यह समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक समापन का प्रतीक है।

Beating the Retreat: दिल्ली में सर्द हवाओं और बारिश के बीच विजय चौक पर 'बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी हुई, जिसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। इस बार बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में 3500 स्वदेशी ड्रोन का शा खास रहा। दरअसल, यह समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक समापन का प्रतीक है।
विजय चौक में शुरू हुआ समारोह
'बीटिंग द रिट्रीट' समारोह रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के विजय चौक में शुरू हुआ। सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजय चौक पर 'बीटिंग द रिट्रीट' समारोह के लिए पहुंचीं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। सेना के तीनों अंग और राज्य पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के संगीत बैंड द्वारा 'बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी पर 29 मनोरम धुनों को बजाया गया। बारिश के बीच समारोह में सैन्य बैंड ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ड्रोन शो रहा खास
इतना ही नहीं यह कार्यक्रम देश के सबसे बड़े ड्रोन शो का गवाह बनेगा, जिसमें 3,500 स्वदेशी ड्रोन शामिल होंगे। ड्रोन शो रायसीना पहाड़ियों पर शाम के आकाश को रोशन करेगा। यह स्टार्टअप इकोसिस्टम की सफलता और देश के युवाओं के तकनीकी कौशल को दर्शाएगा और भविष्य के पथ-प्रदर्शक रुझानों का मार्ग प्रशस्त करेगा। ड्रोन शो स्टार्ट-अप बोटलैब्स डायनेमिक्स की ओर से आयोजित किया जाएगा।
हर साल 29 जनवरी को होता कार्यक्रम
बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान नॉर्थ और साउथ ब्लॉक के फ्रंट एंड पर पहली बार 3डी एनामॉर्फिक प्रोजेक्शन का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें कि बीटिंग द रिट्रीट समारोह हर साल 29 जनवरी को होता है. गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक समापन बीटिंग द रिट्रीट के साथ होता है, जो विजय चौक पर होता है।












Click it and Unblock the Notifications