Republic Day 2020: परेड खत्म होने के बाद इस अंदाज में लोगों से मिले PM मोदी, तस्वीरें
नई
दिल्ली। पूरा राष्ट्र 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, इस अवसर पर दिल्ली में राजपथ पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया, इस सामारोह में देश की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन किया गया, राजपथ पर लंबी-लंबी झाकियां, परेड और आकाश में करतब दिखाते वायुसेना के विमानों ने लोगों को रोमांचित कर दिया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>इस अंदाज में लोगों से मिले PM मोदी
परेड समाप्ति के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने राजपथ पर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। अपने सुरक्षा घेरे में पैदल चलते हुए पीएम लोगों से मिले। पीएम इस दौरान काफी दूर तक राजपथ के दोनों तरफ लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

कुछ लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे
कुछ लोग वहां मोदी-मोदी के नारे भी लगाते नजर आए, पीएम मोदी जिस समय राजपथ पर चल रहे थे और लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे, उस समय उनका काफिला भी उनके साथ-साथ चल रहा था।

पीएम मोदी ने आज एक नई परंपरा की शुरुआत की...
इससे पहले पीएम मोदी ने आज एक नई परंपरा की शुरुआत की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस पर चली आ रही 48 साल की परंपरा को तोड़ दिया, दरअसल आज वो राजपथ पर परेड से पहले पीएम मोदी इंडिया गेट के पास नवनिर्मित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।इसके बाद उन्होंने राजपथ की परेड में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो के साथ हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications