Republic day 2018: दिल्ली में इन जगहों पर ट्रैफिक हो सकता है प्रभावित

नई दिल्लीः आज देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के कारण कई जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। दिल्ली में आज वीआईपी मूवमेंट के कारण कई जगहों पर ट्रैफिक को रोक दिया गया है। आज होने वाली परेड में दस देशों के राष्ट्रध्यक्ष एवं शासनाध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं। दसों देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली में ही ठहरे हुए हैं, जिसके चलते सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसी कारण से आज कई इलाकों में जाने से बचना चाहिए।

Republic day 2018 Delhi Police Issues Traffic Advisory

सत्या मार्ग, शांति पथ, तीन मूर्ति चौराहा, साउथ अवेन्यू रोड, दारा शिकोह रोड, अकबर रोड, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, मदर टेरेसा क्रीसेंट रोड, सरदार पटेल मार्ग, पंचशील मार्ग, सेन मार्टिन मार्ग, कौटिल्य मार्ग, त्यागराज मार्ग, सफदरजंग रोड, कुशक रोड और के.कामराज मार्ग पर वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा।

देश की राजधानी के कई इलाकों में आज ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। तिलक मार्ग, बीएस जेड मार्ग और सुभाष मार्ग पर सुबह 10 बजे से यातायात दोनों दिशाओं में जाने की अनुमति नहीं होगी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आधिकारिक बयान देकर सलाह दी है कि इन मार्गों पर निजी वाहन लेकर न आएं। सुरक्षा कारणों और वीवीआईपी मूवमेंट के चलते किसी को भी पार्किंग सुविधा बंद रहेगी।

दिल्ली पुलिस ने वैकल्पिक रूट्स की भी सलाह दी है- अरबिंदो मार्ग-इंडिया गेट-डब्लू प्वाइंट-विकास मार्ग (पूर्वी दिल्ली जाने के लिए) और दूसरा रूट, अरबिंदो मार्ग-एम्स-रिंग रोड-मोती बाग-धौलाकुआं-वंदेमातरम मार्ग (पश्चिमी दिल्ली के लिए) तय किया गया है।

Recommended Video

    India में Republic Day की धूम, देश मना रहा है 69वां Republic Day | वनइंडिया हिन्दी

    यह भी पढ़ें- अमेरिका: गलत वक्त पर नर्स ने मरीज को लगाया इंजेक्शन, डॉक्टर ने गला घोंटकर की मारने की कोशिश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+