संयुक्त राष्ट्र में गणतंत्र दिवस की धूम, पाक राजदूत की मौजूदगी ने चौंकाया, अमेरिका ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। समारोह में चीन, रूस, फ्रांस और ब्रिटेन के राजदूतों ने हिस्सा लिया हालांकि अमेरिका ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निकी हेली एकमात्र P-5 देश की राजदूत थीं, जो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। इस कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त राष्ट्र में मिशन ऑफ इंडिया और न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से किया गया।

संयुक्त राष्ट्र में गणतंत्र दिवस की धूम, पाक राजदूत की मौजूदगी ने चौंकाया, अमेरिका ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

हालांकि हेली की जगह की जगह एक अन्य शीर्ष राजनयिक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी की कार्यक्रम में मौजूदगी ने सभी को चौंका दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधी सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट कर लिखा कि भारत से दूर देश लोग गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। सैयद ने आगे लिखा है कि - हम इस शाम के लिए उन सभी के आभारी हैं जो हमारे साथ जुड़े। मैं महासभा के अध्यक्ष, न्यूयॉर्क के लेफ्टिनेंट गवर्नर और डिप्टी महासचिव का आभारी हूं, जो कार्यक्रम में हमारे साथ थे। कार्यक्रम में अकबरूद्दीन ने राष्ट्रध्वज फहराया।

न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, शिकागो, ह्यूस्टन, और अटलांटा में भी भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर कार्यक्रम किए गए। वहीं अमेरिका में भारतीय दूतावास में राजदूत नवतेज सिंह सरना ने ध्वजारोहण किया और महात्मा गांधी के चित्र पर फूल अर्पित किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+