मंत्रियों के बंगले पर 90 करोड़ रुपये खर्च होने वाली बात गलत: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार

मुंबई। महाराष्ट्र में मंत्रियों के बंगलों के रिनोवेशन (नवीनीकरण) में 90 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की बात को राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ये जानकारी बिल्कुल गलत है। अजीत पवार ने कहा, बंगलों के रिनोवेशन (मंत्रियों के बंगले) में 90 करोड़ रुपये खर्च होने संबंधित रिपोर्ट्स सही नहीं हैं। मुझे नहीं पता कि उनके पास ये आंकड़ा कहां से आया है। संबंधित विभाग के अनुसार, अभी तक खर्च हुए पैसे का डाटा अपडेट ही नहीं किया गया है।

maharashtra, ajit pawar, maharashtra government, maharastra deputy chief minister, maharashtra deputy chief minister ajit pawar, bungalow renovation expenditure in maharasttra, ajit pawar on bungalow renovation expenditure, महाराष्ट्र, अजीत पवार, बंगलों का रिनोवेशन, महाराष्ट्र सरकार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, बंगलों के रिनोवेश में 90 करोड़ खर्च होने पर अजीत पवार

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से राज्यों की अर्थव्यवस्था भी मुश्किल समय से गुजर रही है। कई विकास परियोजनाओं का काम भी पैसों की कमी के चलते ठप है। साथ ही कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो लोक निर्माण विभाग के तहत आने वाली सड़कों की मरम्मत का काम भी बंद पड़ा है। ऐसे में खबर आई कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों के घर के रिनोवेशन के काम में 90 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। हालांकि अब अजीत पवार ने इस तरह की रिपोर्ट्स का खंडन कर दिया है।

ऐसी खबर आई था कि महाराष्ट्र में मंत्रियों के बंगले और हॉल में जो भी रिनोवेशन का काम किया गया है, उसके लिए ठेकेदारों को भुगतान किया गया है। ये सभी काम 90 फीसदी तक पूरा हो गया है। इन्हीं सब वजहों के कारण विपक्ष सरकार पर हमलावर है। मामले में कही जा रही कई तरह की बातों के बाद उपमुख्यमंत्री का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने 90 करोड़ रुपये खर्च होने की बात को ही गलत बता दिया है। उन्होंने इतना तक कह दिया है कि वह खुद नहीं जानते कि ये आंकड़ा कहां से सामने आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+