दूसरे चैनल को पहले दिया इंटरव्यू तो रिपब्लिक की रिपोर्टर ने की प्रद्युम्न के पिता से बदसलूकी

नई दिल्ली। रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के बेटे प्रद्युम्न की हत्या को लेकर मीडिया से बातचीत कर रहे वरुण ठाकुर के साथ एक टीवी टैनल की पत्रकार ने बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। वरुण के साथ अभ्रदता करने वाली ये रिपोर्टर रिपब्लिक टीवी की है। इस रिपोर्टर को पहले इंटरव्यू ना देने पर इसने प्रद्युम्न के पिता की शर्ट से अपना माइक खींच लिया, जबकि वो थोड़ा रुक जाने को कहते रहे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टीवी चैनल की रिपोर्टर की लोग काफी आलोचना कर रहे हैं।

Ryan Murder Case reporter misbehave with pradyuman father

दूसरे चैनल को दे रहे थे इंटरव्यू

दूसरे चैनल को दे रहे थे इंटरव्यू

न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर उनके चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे। रिपब्लिक टीवी की रिपोर्टर ने भी उनको माइक दे रखा था लेकिन जब वो टाइम्स नाऊ से बात करने लगे तो उन्होंने पहले उनसे बात करने को कहा। इस पर प्रद्युम्न के पिता ने उनसे एक मिनट रुक जाने को कहा। इस पर रिपोर्टर ने प्रद्युम्न के पिता की शर्ट से माइक खींचना शुरू कर दिया, जब वो दूसरे चैनल से बात कर रहे थे।

वीडियो में कैद हुई हरकत

वीडियो में कैद हुई हरकत

रिपब्लिक टीवी रिपोर्टर की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि ये रिपोर्टर इंटरव्यू में बाधा डाल रही हैं। इंटरव्यू के दौरान ही प्रद्युम्न के पिता के कॉलर से लेपल माइक भी खींचकर निकालने की कोशिश कर रही है। इस पर एक दूसरे चैनल की रिपोर्टर उसे रोकने की कोशिश भी करती दिख रही है। रिपब्लिक टीवी कई दफा अपन बर्ताव को लेकर आलोचनाओं का शिकार हो चुका है।

देशभर में हो रही प्रद्युम्न की हत्या की निंदा

8 सितंबरो को हरियाणा के गुरुग्राम में रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के बच्चे प्रद्युम्न की हत्या कर दी गई थी। कक्षा दो के स्टूडेंट की हत्या को लेकर देशभर में गम और गुस्से का माहौल है। हत्या में स्कूल प्रशासन, पुलिस और बच्चे के माता-पिता अलग-अलग दावे कर रहे हैं। इसी को लेकर मीडिया लगातार बच्चे के पिता से बात कर रहा है। ये पूरा मामला भी तभी हुआ जब टीवी चैनल के लोग उनसे बात करने पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+