Sridevi Death: रेणुका शहाणे बोलीं, इतना भी मत गिरो, श्रीदेवी की रूह को चैन लेने दो

Recommended Video

      Sridevi: Renuka Shahane slams media; Says 'Do not be so disgusting' | वनइंडिया हिन्दी

      मुंबई। श्रीदेवी की मौत की मीडिया कवरेज पर एक्‍ट्रेस रेणुका शहाणे ने कड़ी आपत्ति जताई है। 'हम आपके हैं कौन' सलमान खान की भाभी का किरदार निभाने वाले रेणुका शहाणे फेसबुक पर गुस्‍से का इजहार किया है। उन्‍होंने अपनी पोस्‍ट में लिखा है- प्‍यारे न्‍यूज चैनलों, कृपया श्रीदेवी की रूह को चैन लेने दो। उनके परिवार, दोस्‍तों और फैंस को थोड़ी शांति से रहने दो। जरा सोचो अगर वह आपके परिवार का हिस्‍सा होतीं तो? क्‍या तुम किसी अपने के लिए भी इसी तरह से चर्चा और डिबेट पसंद करते? कृपया उसके लिए थोड़ा सम्‍मान दिखाओ, जो अब इस दुनिया में नहीं रहा।

       रेणुका चौधरी यहीं नहीं रुकीं, उन्‍होंने मीडिया को समझाया खबर का मतलब

      रेणुका चौधरी यहीं नहीं रुकीं, उन्‍होंने मीडिया को समझाया खबर का मतलब

      रेणुका शहाणे यहीं नहीं रुकीं, उन्‍होंने आगे लिखा है कि खबर और गॉसिप के बीच बहुत मामूली सा अंतर होता है। इतना भी नीचे मत गिरो। श्रीदेवी की कॉस्‍मेटिक सर्जरी के बारे में लिखना कि यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। क्‍या तुम्‍हें थोड़ा इंतजार नहीं करना चाहिए? रेणुका ने आगे लिखा कि आप अपनी लाइफ वैसे ही जियो जैसे जीना चाहते हो, लेकिन दूसरों को भी उसी तरह जीने दो, जिस प्रकार से वह जीना चाहते हैं।

       रेणका शहाणे ही नहीं, भारतीय राजदूत ने भी लगाई मीडिया को फटकार

      रेणका शहाणे ही नहीं, भारतीय राजदूत ने भी लगाई मीडिया को फटकार

      यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में भारत के राजदूत नवदीप सूरी ने भी श्रीदेवी की मौत की मीडिया कवरेज पर सवाल खड़े किए हैं। उन्‍होंने ट्वीट कर उन सभी अटकलों को खारिज कर दिया, जो श्रीदेवी की मौत को लेकर लगाई जा रही हैं। सूरी ने लिखा कि श्रीदेवी की मौत को मीडिया दिलचस्‍प बनाकर पेश कर रहा है। ऐसा करके मीडिया गलती कर रहा है। उन्‍होंने लिखा पहले भी इस प्रकार के मामले हुए हैं और हमें ऐसे मामलों का अनुभव बताता है कि पूरी प्रक्रिया में दो से तीन दिन का वक्‍त लगता ही है। सूरी ने कड़े शब्‍दों में लिखा कि मौत के कारणों का पता लगाना एक्‍सपर्ट्स का काम है और ये उन्‍हीं पर छोड़ दें।

       सोमवार को आई थी श्रीदेवी की फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुए ये खुलासे

      सोमवार को आई थी श्रीदेवी की फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुए ये खुलासे

      श्रीदेवी की मौत को लेकर सोमवार शाम फॉरेंसिक रिपोर्ट आई। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें श्रीदेवी की मौत की वजह पानी में डूबना बताया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी के शरीर में शराब के अंश मिले हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसी दौरान वह चक्‍कर खाकर बाथटब में गिर गई थीं और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। श्रीदेवी की मौत को लेकर दुबई से लेकर भारत तक के मीडिया अटकलें लगाई जा रही हैं। इन अटकलों पर कई सेलेब्रेटी और मीडिया आलोचक आपत्ति जता चुके है

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+