धारा 370 को हटा दो..कश्मीर समस्या सुलझ जायेगी: खेर
नई दिल्ली। एक बार फिर से फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने तीखी बात की है। कश्मीरी पंडितों के दर्द से आहत अनुपम खेर ने कहा कि अगर सही में कश्मीर समस्या से छुटकारा चाहिए तो वहां से संविधान का अनुच्छेद 370 को हटाना पड़ेगा क्योंकि तभी वहां बंगाल, पंजाब, गुजरात तथा देश के अन्य भागों के लोगों को जम्मू कश्मीर में बसने की अनुमति मिलेगी और कश्मीर प्राब्लम का निपटारा हो जायेगा।
अपने ही घर से बेघर होने वाले अनुपम खेर ने कहा कि मैं बखूबी इस पीड़ा को समझता हूं इसलिए मैं मिश्रित टाउनशिप का समर्थन करता हूं क्योंकि मेरा मानना है कि पृथक बस्ती का विचार लोगों को अपने दर्द से उबरने में मदद करेगा।
इसलिए मेरी अपील है कि कश्मीर में कश्मीरी पंडित कॉलोनियों को स्थापित होने दीजिए और इसके बाद अगर अन्य लोग बसना चाहते हैं तो उन्हें बसने दीजिए।













Click it and Unblock the Notifications