सुशांत के अधूरे सपने को याद कर रेमो डिसूजा बोले-आज भी मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं, काश हम कर पाते

सुशांत के अधूरे सपने को याद कर रेमो डिसूजा बोले-आज भी मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं, काश हम कर पाते

मुंबई, 11 जून: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अगले हफ्ते पहली पुण्यतिथि है। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनकी पहली पुण्यतिथि से पहले सुशांत सिंह राजपूत के खास दोसत और बॉलीवुड सेलेब्रिटी उन्हें याद कर रहे हैं। कोरियोग्राफर से फिल्म निर्माता बने रेमो डिसूजा ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए कहा है कि वह एक साथ 'डांस फिल्म' करना चाहते थे। लेकिन सुशांत का यह सपना अधूरा रह गया। रेमो डिसूजा ने कहा कि सुशांत के साथ हुई उस बातचीत के बारे में सोचकर भी उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि काश वह फिल्म कर पाते। रेमो ने सुशांत को 'अद्भुत डांसर' कहा, जो 'हर बार मंच पर कदम रखने के बाद उस स्टेज का मालिक बन जाता था।'

Recommended Video

    सुशांत राजपूत की अधूरी रह गई ये आखिरी ख्वाहिश, प्रतीक बब्बर ने इंटरव्यू में किया खुलासा
    डांस पर आधारित फिल्म बनाना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत

    डांस पर आधारित फिल्म बनाना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत

    एक न्यूज चैनल से बात करते हुए रेमा डिसूजा ने कहा, ''सुशांत एक डांस फिल्म करना चाहते थे। जब वह मेरे शो डांस+ पर अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के लिए आए थे, तो उन्होंने मुझे अपने साथ एक डांस फिल्म पर काम करने के लिए कहा था। काश मैं उसके साथ ये फिल्म कर पाता। काश वह हमारे साथ होता।''

    अपनी पिछली मुलाकात को याद करते हुए, रेमो डिसूजा ने यह भी कहा, "सुशांत ने मुझसे लापरवाही से कहा था, 'सर, आप जानते हैं कि मैं एक अच्छा डांसर हूं, चलो साथ में एक डांस फिल्म करते हैं।' जब मैं इसके बारे में सोचता हूं तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।"

    सुशांत को याद कर रेमो डिसूजा ने कही ये बात

    सुशांत को याद कर रेमो डिसूजा ने कही ये बात

    सुशांत सिंह राजपूत ने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा (जेडीजे) के चौथे सीजन में भाग लिया था, जिसमें रेमो जज थे। सुशांत इस शो में फर्स्ट रनर अप हुए थे। रेमो ने सुशांत को याद करते हुए कहा, "सुशांत एक अद्भुत डांसर था। जेडीजे पर उनके पहले प्रदर्शन से ही, हम जानते थे कि उनमें जीतने की क्षमता है। मेरे लिए, वह एक विजेता था। वास्तव में, मुझे बहुत हैरानी हुई थी कि वह झलक दिखला जा का चौथा सीजन हार गया। वह इतना अच्छा दिखने वाला लड़का था, जिसने हर बार मंच पर कदम रखा...तो मुझे लगा कि वही उस स्टेज का मालिक है। मैंने हमेशा माना है कि या तो आप एक जन्म से डांसर हो सकते हैं या आप एक ट्रेनर डांसर हो सकते हैं। सुशांत दोनों का मिश्रण था। वह एकदम सही मिश्रण था। वह एक ऐसा शख्स था, जिसने डांस के लगभग सभी फॉर्म को सखी और अच्छे से परफॉर्म किया।''

    सुशांत सिंह राजपूत केस एक साल से है चर्चा में

    सुशांत सिंह राजपूत केस एक साल से है चर्चा में

    सुशांत सिंह राजपूत पिछले साल 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। अभिनेता की मौत के बाद, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने फिल्म उद्योग में कथित ड्रग लिंक की जांच शुरू की। उनकी मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा भी की जा रही है। इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय और एनसीबी मामले में वित्तीय और ड्रग्स से संबंधित एंगल को देख रहे हैं।ष

    सुशांत के परिवार ने उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। रिया ने दावों का खंडन किया है। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की दो बहनों के खिलाफ भी जवाबी मुकदमा दायर किया है।

    सुशांत की आखिरी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म छिछोरे थी। जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। उनके निधन के बाद सुशांत की आखिरी फिल्म ''दिल बेचारा'' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ची।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+