कोर्ट में आई बुर्के वाली औरत, नकाब उठाया तो निकली राखी सावंत
कोर्ट में आई बुर्के वाली औरत नकाब उठाया तो निकली राखी सावंत
लुधियाना। अपनी पहचान छुपाने के लिए अभिनेत्री राखी सावंत गुरुवार को बुर्का पहन कर लुधियाना के कोर्ट में पहुंची। कथित तौर पर महर्षि वाल्मिकी के ऊपर आपत्तिजनक कमेंट को लेकर वो बेल के लिए कोर्ट पहुंची थीं। जहां उन्हें जमानत मिल गई।


बुर्के बना चर्चा का विषय
लुधियाना कोर्ट में राखी सांवत ने जमानत की अर्जी दाखिल की। एक-एक लाख के दो बॉन्ड भरने पर उनकी जमानत मंजूर कर ली गई। दो जून को राखी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए अदालत ने लुधियाना के पुलिस आयुक्त से कहा था कि वह सात जुलाई से पहले अदालत में अभिनेत्री की पेशी सुनिश्चित करें। राखी का बुर्के में अदालत पहुंचना चर्चा में रहा।

क्या है मामला?
रामायण लिखने वाले महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के लिए राखी सावंत पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। राखी ने कहा था कि महर्षि वाल्मिकी डाकू से एक संत बन गए थे और मीका भी उसी तरह बदल गए। इस पर बाद वाल्मिकी समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसी को लेकर उनके खिलाफ लुधियाना कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया था, जिसके बाद गुरुवार को उन्होंने जमानत ले ली।

विवादों से नाता पुराना
राखी सांवत को फिल्मों में एक दशक से ज्यादा का वक्त हो चुका है। वो अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी बयानबाजी और तस्वीरों के लिए ही चर्चा में रही हैं। वो कभी नेताओं तो कभी फिल्मी हस्तियों पर कमेंट करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications