हरियाणा के चुनाव में अहम होगी धार्मिक संगठनों की भूमिका, डेरा सच्चा सौदा और सतलोक आश्रम पर नजर
नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। सभी राजनीतिक दल इस बार चुनाव में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। एक तरफ जहां सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं तो दूसरी तरफ यहां के धार्मिंक संगठनों ने अभी तक इस बात का ऐलान नहीं किया है कि वह इस चुनाव में किस पार्टी का समर्थन करेंगी। तमाम राजनीतिक दल इन संगठनों का समर्थन हासिल करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।

डेरा सच्चा सौदा अहम
गुरमीत राम रहीम का संगठन डेरा सच्चा सौदा की लोगों में काफी पैठ हैं, हालांकि राम रहीम फिलहाल जेल में बंद हैं। उनके उपर रेप और हत्या का केस दर्ज है। डेरा सच्चा सौदा में 15 सदस्यीय राजनीतिक कमेटी है जोकि इस बात का फैसला लेती है कि वह किस राजनीतिक दल को अपना समर्थन देगी। संगठन की राजनीतिक ईकाई के सदस्य जोगिंदर सिंह ने बताया कि हम इस बाबत बैठक कर रहे हैं कि किस राजनीतिक दल का समर्थन करना है, हम लोगों की राय ले रहे हैं।

जेल में बंद है रामपाल
जोगिंदर सिंह ने बताया कि एक बार जब हम फैसला ले लेंगे तो इस बारे में आपको सूचित करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के एक दिन पहले भी हमारा ऐलान अपने समर्थकों को गाइड करने के लिए काफी है। एक और डेरा की बात करें तो यह है सतलोक आश्रम जिसके मुखिया गुरू रामपाल हैं। गुरु रामपाल भी 2014 नवंबर से जेल में बंद हैं। रामपाल की गिरफ्तारी के दौरान भड़की हिंसा में काफी लोग घायल हुए थे, जिसके बाद भारी सुरक्षाबलों की तैनाती के बाद रामपाल को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में डेरा ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था। पिछले वर्ष मध्य प्रदेश के चुनाव में भी डेरा ने कांग्रेस का समर्थन किया था।

राजनीतिक दलों की नजर
गुरु रामपाल के के डेरा के मीडिया प्रभारी चंद राठी ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तुलना में विधानसभा चुनाव में मुद्दे अलग होते हैं। हम अपने नेताओं से 15 अक्टूबर को मिलेंगे और संगठन के तमाम लोगों व समर्थकों से राय लेने के बाद इस बात का ऐलान किया जाएगा कि किस राजनीतिक दल का समर्थन करना है। राठी ने दावा किया है कि हमारे समर्थकों का रोहतक और आसपास की सीटों पर सीधा प्रभाव है। इसके अलावा कई अन्य छोटे-छोटे धार्मिक संगठन हैं जिनकी भूमिक अहम हो सकती है। इसमे डेरा बाबा श्री बालक पुरी, डेरा गोकरन धाम भी हैं, जिनपर राजनीतिक दलों की नजर रहेगी।
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications