सोनिया गांधी के घर में विहिप का 'घर वापसी' कार्यक्रम
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। सोनिया गांधी के घर यानी संसदीय क्षेत्र राय बरेली में भी विश्व हिंदू परिषद (विहिप) 'घर वापसी' कार्यक्रम आयोजित करेगा। यानी ईसाइयों और मुसलमानों का धर्मातरण करके उन्हें हिन्दू धर्म में वापस लाया जाएगा।

विहिप सूत्रों के अनुसार, राय बरेली में 150 परिवारों की घर वापसी करने की योजना है और जैसे ही इतने परिवारों की पहचान कर ली जाएगी, उन्हें फिर से हिन्दू धर्म में शामिल करने की तिथि की घोषणा की जाएगी। आगरा में धर्मातरण को सफलता मिलने के बाद विहिप ने अपने 'घर वापसी' कार्यक्रम में तेजी लाई है। 25 दिसंबर को अलीगढ़ में भी घर वापसी का बड़ा कार्यक्रम है।
तैयार घर वापसी के लिए
विश्व हिन्दू परिषद के सूत्रों ने बताया कि उसकी योजना कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में 'घर वापसी' कार्यक्रम आयोजित करने की है। विहिप ने करीब 100 परिवारों की पहचान की है, जो घर वापसी के लिए तैयार हैं। इस प्रक्रिया के लिए उन्हें कोई प्रलोभन नहीं दिया गया और न ही कोई जबर्दस्ती की गई है।
जानकारों का कहना है कि विश्व हिन्दू परिषद के उक्त कार्यक्रम को कथित धर्मनिरपेक्ष पार्टियां सांप्रदायिक रूप देने की कीशिश कर रहे हैं, जबकि यह विहिप तथा इससे संबद्ध संगठनों द्वारा किया जाने वाला सामान्य व नियमित काम है।












Click it and Unblock the Notifications