राहत: मई में महंगाई में गिरावट, खुदरा मुद्रास्फीति 7.04 फीसदी दर्ज
केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़े में मई में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट आई है। अब ये 7.04 फीसदी हो गई है।
नई दिल्ली, 13 जून : केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़े में मई में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट आई है। अब ये 7.04 फीसदी हो गई है। जो अप्रैल में आठ साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। खाद्य महंगाई दर भी 8.31 प्रतिशत से घटकर 7.97 प्रतिशत हो गई है।
Recommended Video

केंद्र सरकार ने इससे पहले पेट्रोल डीजल पर 8 और 6 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। इसके बाद कई राज्यों ने वैट को भी कम किया था। ईंधन की कीमतों में आई गिरावट की वजह से यातायात की लागत में कमी आई। जिसकी वजह से खुदरा महंगाई में गिरावट दर्ज की गई है।
अप्रैल 2022 से पहले उपभोक्ता मूल्य-आधारित मुद्रास्फीति (सीपीआई) दर 7.79 प्रतिशत थी। मई 2014 में 8.33 प्रतिशत दर्ज की गई थी। जबकि मई का 7.04 प्रतिशत अप्रैल के आंकड़े से कम है। यह लगातार पांचवें महीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सीमा से काफी ऊपर रहा है। खाद्य मुद्रास्फीति, जो सीपीआई बास्केट का लगभग आधा है, 7.97 प्रतिशत थी, जो अप्रैल में 8.31 प्रतिशत से मामूली कम थी। मई में खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट आई।












Click it and Unblock the Notifications