रिलायंस JioFi 1999 रुपये में हुआ लॉन्च, खरीदने पर मिलेगा 3600 का फायदा

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपनी नई वाईफाई डिवाइस, JioFi लॉन्च किया। इस डिवाइस की कीमत 1999 रुपये रखी गई है। इस डिवासइस को खरीदने पर रिलांसंय जियो यूजर्स को 3595 रुपये तक का फायदा दे रहा है। इसमें से 2300 रुपये के यूजर्स को शापिंग वाउचर्स दिए जाएंगे जबकि 1295 रुपये का फ्री डाटा दिया जाएगा।

JioFi खरीदने पर मिलेंगे 3 रिचॉर्ज ऑप्शन

JioFi खरीदने पर मिलेंगे 3 रिचॉर्ज ऑप्शन

नए ऑफर के मुताबिक, JioFi हॉटस्पाट खरीदने पर आपको 3 नए रिचॉर्ज ऑप्शन मिलेंगे। पहले ऑप्शन में आपको अगले 8 रिचार्ज पर हर रोज 1.5जीबी डाटा मिलेंगे। जबकि दूसरे ऑप्शन में आपको अगले 6 महीने तक हर रोज 2जीबी डाटा मिलेंगे। वहीं तीसरे ऑप्शन में आपको अगले चार रिजार्च में हर रोज 3जीबी डाटा मिलेंगे।

मिलेगा 336GB अतिरिक्त डाटा

मिलेगा 336GB अतिरिक्त डाटा

इन तीनों रिचार्ज ऑप्शन के अलावा आपको रिलायंस जियो की तरफ से आपको 336जीबी का अतिरिक्त डाटा भी मिलेगा इसके अलावा यूजर्स को फ्री जियो प्राइम मेंबरशिप भी मिलेगी। JioFi की मदद से आप एक समय में अधिकतम 10 मोबाइल या लैपटाप डिवाइस को कनेक्ट कर वाइफाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही एक डिवाइस के लिए यूएसबी टेथरिंग भी हो सकती है।

ऐसे मिलेगा 2300 रुपये का वाउचर

ऐसे मिलेगा 2300 रुपये का वाउचर

JioFi खरीदने पर यूजर्स को जो 2300 रुपये का शापिंग वाउचर मिलेगा उसमें तीन वाउचर होगा। इशमें पहले वाउचर 800 रुपये का होगा जिसे आप पेटीएम से दो बार में फ्लाइट टिकट बुक कराने में भुना सकते हैं। दूसरा वाउचर 1000 रुपये का है जिसे आप रिलायंस डिजिटल में शापिंग करने के दौरान भुना सकते हैं। जबकि तीसरा वाउचर 500 रुपये का होगा जिसे आप AJIO से ऑनलाइन शांपिंग के दौरान भुना सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+