Jio फोन में चार्जिंग के वक्त धमाका, कंपनी ने बताया साजिश
नई दिल्ली। रिलायंस ने मुफ्त के जियो फोन की डिलीवरी शुरू कर दी है। रिलायंस जियो के बहुचर्चित 4जी फीचर फोन जियोफोन की डिलीवरी शुरू हो गई। लोगों के हाथों में जियोफोन पहुंच चुका है, लेकिन फोन की डिलीवरी शुरू होने के साथ ही नया विवाद शुरू हो गया। एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक जियोफोन में चार्जिंग के वक्त फोन में धमाका हो गया।

तनवीर सादिक़ नाम के शख्स ने इस तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट की है। जियोफोन में धमाके की खबर के बाद रिलायंस ने इसे साजिश करार दिया है। रिलायंस जियो के प्रवक्ता के मुताबिक जियोफोन ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के मुताबिक बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक फोन में जानबूझकर छेड़छाड़ की गई। जानबूझ कर डिवाइस को नुकसान पहुंचाकर गया और जियो के ब्रांड को खराब करने के लिए इसे साजिश के तहत अंजाम दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications