रिलायंस में अब नीता अंबानी की नीत‍ियां, अगले तीन साल में होगा 1.8 लाख करोड़ का निवेश

reliance-4g
नई दिल्ली। रिलायंस की सालाना आम बैठक में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई अहम फैसलों से कंपनी के बेहतर व‍िकास की उम्मीद जताई है। मुकेश ने कंपनी की 40वीं एजीएम में कहा कि देश के विकास में रिलायंस इंडस्ट्रीज की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

यह कैसी दास्तान
खस्ता अर्थव्यवस्था के बावजूद कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा। कंपनी दूरसंचार, तेल-गैस सहित अपने सभी तरह के कारोबार में अगले तीन सालों में 1.8 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसका लाभ 2016-2017 में मिलेगा। अंबानी ने अगले तीन सालों को बदलाव का समय बताया। इसी के साथ कंपनी ने अपनी सबसे महत्वाकांक्षी स्कीम 4जी सेवा जारी करने का भी ऐलान किया है।

उन्होंने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सीडियरी रिलायंस जियो देश भर में 4जी ब्रॉडबैंड सेवा पेश करेगी। रिलायंस जियो 70,000 करोड़ रुपये का निवेश है। इसकी ट्रायल सेवा अगस्त 2014 में शुरू होगी, जबकि रिलायंस जियो 4जी ब्रॉडबैंड व्यावसायिक सेवा 2015 से श्रेणीबद्ध तरीके से शुरू की जायेगी। शुरुआती दौर में यह 4जी सेवा 5,000 शहरों और 2.5 लाख गाँवों में होगी। इसी के साथ अब एयरटेल के बाद रिलायंस भी 4 जी सेवा में अपना डंका बजा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+