राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी में पहुंचेंगे देश-विदेश से खास मेहमान, देखें पूरी गेस्टलिस्ट
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को मुंबई में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। प्री-वेडिंग उत्सव 1 मार्च से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में होना है।
इस कार्यकर्म में कई वैश्विक मेहमानों के आने की उम्मीद है। मेहमानों की लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग से लेकर बिल गेट्स का नाम शामिल है। अंबानी परिवार की ओर से शादी समरोह को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पिछले साल जनवरी में मुंबई में एक पारंपरिक समारोह में सगाई की थी।

इससे पहले, रिलायंस फाउंडेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें गुजरात की महिलाएं शादी के लिए बंधनी स्कार्फ तैयार करते दिख रही थी। वीडियो में रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी भी नजर आ रही थी।
Threads of Love and Heritage: A Tapestry Woven for Anant and Radhika
In a tribute to Indian heritage, the Ambani family has commissioned skilled women artisans from Kachchh & Lalpur, to weave a tapestry of dreams for Anant Ambani and Radhika Merchant's upcoming union.
These… pic.twitter.com/T1umElwacL
— Reliance Foundation (@ril_foundation) February 16, 2024
इस पोस्ट को रिलायंस फाउंडेशन ने कैप्शन दिया, "थ्रेड्स ऑफ लव एंड हेरिटेज: ए टेपेस्ट्री वूवन फॉर अनंत एंड राधिका। भारतीय विरासत को ट्रिब्यूट देने के लिए, अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के मिलन के सपनों का ताना-बाना बुनने के लिए कच्छ और लालपुर की कुशल महिला कारीगरों को नियुक्त किया है।''
पोस्ट में आगे लिखा गया है, "ये महिलाएं शिल्प में अपना दिल और आत्मा लगाती हैं, सदियों पुरानी तकनीकों को संरक्षित करती हैं और जमीन जितनी प्राचीन कहानियों में जान फूंकती हैं। स्वदेश समुदायों को सशक्त बना रहा है और सदियों पुरानी शिल्प कौशल को संरक्षित कर रहा है।"
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों में ये हस्तियां भी होंगी:
- मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग
- मॉर्गन स्टेनली के सीईओ टेड पिक
- माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स
- डिज़्नी के सीईओ बॉब इगर
- ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फ़िंक
- एडनॉक के सीईओ सुल्तान अहमद अल जाबेर
- ईएल रोथ्सचाइल्ड अध्यक्ष लिन फॉरेस्टर डी रोथ्सचाइल्ड
- बैंक ऑफ अमेरिका के अध्यक्ष ब्रायन थॉमस मोयनिहान
- ब्लैकस्टोन के अध्यक्ष स्टीफन श्वार्ज़मैन
- कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी
- एडोब के सीईओ शांतनु नारायण
- लुपा सिस्टम्स के सीईओ जेम्स मर्डोक
- हिलहाउस कैपिटल के संस्थापक झांग लेई
- बीपी के मुख्य कार्यकारी मरे औचिनक्लोस
- एक्सोर के सीईओ जॉन एल्कैन
- ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट के सीईओ ब्रूस फ़्लैट












Click it and Unblock the Notifications