रिलायंस ने बढ़ाया ऑक्सीजन का उत्पादन, राज्यों को रोजाना 700 टन से ज्यादा की मुफ्त सप्लाई-रिपोर्ट
नई दिल्ली, 20 मई: अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी जामनगर ऑयल रिफाइनरी में रोजाना 700 टन से ज्यादा मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह कोविड से बुरी तरह प्रभावित राज्यों को बिना किसी कीमत के पहुंचाई जा रही है। गुजरात के जामनगर में कंपनी ने शुरू में 100 टन मेडिकल-ग्रेड ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू किया था, लेकिन इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक इसने तत्काल इसका उत्पादन बढ़ाकर 700 टन से अधिक कर दिया है। यहां से इस मेडिकल-ऑक्सीजन की सप्लाई गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में की जा रही है, जो हर दिन 70,000 से ज्यादा गंभीर रूप से बीमार कोरोना मरीजों के इलाज में काम आएगी। बता दें कि जामनगरी की रिलायंस रिफाइनरी दुनिया में सबसे बड़ी है।

रोजाना 1,000 टन मेडिकल-ऑक्सीजन उत्पादन का लक्ष्य
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अब रिलायंस की योजना है कि वह मेडिकल-ग्रेड ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता को बढ़ाकर 1,000 टन रोजाना तक ले जाए। हालांकि, कंपनी को टिप्पणी के लिए जो ई-मेल भेजी गई उसका कोई जवाब नहीं आया। आमतौर पर जामनगर रिफाइनरी में कंपनी क्रूड ऑयल को डीजल, पेट्रोल और जेट ईंधन में बदलने का काम करती है। लेकिन, कोरोना वायरस के भयंकर शक्ल अख्तियार करने के बाद इसने वहां नए उपकरण लगाए और मेडिकल-ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू कर दिया। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन को मेडिकल-ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए डायवर्ट कर दिया है। एक व्यक्ति ने कहा कि 'हर दिन करीब 700 टन ऑक्सीजन देशभर के राज्यों में सप्लाई की जा रही है। इससे 70,000 गंभीर मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी।' जानकारी के मुताबिक कंपनी यह कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कर रही है और उत्पादन से लेकर माइनस 183 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले स्पेशल टैंकरों में इसके ट्रांसपोर्टेशन तक राज्य सरकारों से कोई रकम नहीं ली जा रही है।

सरकारी तेल कंपनियों ने भी शुरू किया उत्पादन
उधर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने भी अपने ऑक्सीजन उत्पादन को मेडिकल-ऑक्सीजन की ओर मोड़ दिया है। सोमवार को आईओसी ने कहा कि उसने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के विभिन्न अस्पतालों को 150 टन ऑक्सीजन की सप्लाई फ्री ऑफ कॉस्ट करना शुरू किया है। वहीं, बीपीसीएल भी इसी तरह से 100 टन मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई बिना किसी कीमत के कर रहा है।

कोविड के खिलाफ जंग में शुरू से दे रहे है योगदान
सूत्रों का कहना है कि कोरोना महामारी के खिलाफ रिलायंस इंडस्ट्रीज इससे पहले भी कई तरह की पहल कर चुका है। रिलायंस फाउंडेशन ने मुंबई में बीएमसी के साथ मिलकर देश का पहला कोविड अस्पताल बनाया था। 100 बेड वाला वह अस्पताल सिर्फ दो हफ्तों में तैयार किया गया था, जिसे जल्दी ही बढ़ाकर 250 बेड कर दिया गया था। यही नहीं महाराष्ट्र के लोधिवाली में भी एक पूरी तरह सुसज्जित आइसोलेशन फैसिलिटी तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपा था। यही नहीं मुंबई में स्पंदन हॉलिस्टिक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में भी क्वारंटीन सेंटर तैयार करने में कंपनी ने मदद की थी। कंपनी ने दिल्ली में सरदार पटेल कोविड-19 केयर सेंटर में डिजिट और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में भी सहायता की थी। यही नहीं सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल महाराष्ट्र में आईसीएमआर की ओर से चिन्हित पहला संस्थान था, जिसे प्लाज्मा थेरेपी के प्रभाव के क्लिनिकल ट्रायल में साझेदार बनाया गया था। रिलायंस इंडस्ट्री हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए रोजाना 1,00,000 पीपीई किट और फेस मास्क भी बना रहा है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications