कांग्रेस का वाररूम बना रेखा का दिल्ली में नया ठिकाना

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। बॉलीवुड एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद रेखा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा रेखा के आधिकारिक निवास स्थान को लेकर है जिसे कांग्रेस का वार रूम के तौर पर जाना जाता है। आपको बता दें कि दिल्ली में 15, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर रेखा को सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। इस बंगले में बीते कई सालों में कांग्रेस ने कई अहम बैठकें की हैं और चुनावों को लेकर अपनी रणनीति तय की है।

Rekha's official residence is Congress's war room

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक वर्तमान में यह बंगला कांग्रेस के नए सलाहकार प्रशांत किशोर द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। यह बंगला बुधवार तक राज्यसभा सदस्य आनंद भाष्कर के नाम था। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि रेखा का बंगला हमारे लिए तो हमेशा से एक ऐसा स्थान रहा है जहां समिति की बैठकें आयोजित की जाती रही हैं।

अब दूसरे लोग इसे वार रूम का नाम दे दें तो क्या कहा जा सकता है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है रेखा चूंकि कांग्रेस से ही मनोनीत सदस्य हैं, ऐसे में वहां से कामकाज करने में पार्टी को कोई कठिनाई नहीं आएगी।

कहां से आया वार रूम का कांसेप्ट

कांग्रेस में 'वॉर रूम' कांसेप्ट का विचार 2009 में आया। जब पार्टी के नेता और यूपीए दो के कैबिनेट मंत्री जयराम रमेश को 2009 के चुनावों की कमान सौंपी गई। तब उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए एक 'वॉर रूम' तैयार करने की सोची और इसके लिए उन्होंने दिल्लीं में मायावती के घर के पास बने 15 रकाबगंज रोड पर बने इसी बंगले को पार्टी का 'वॉर रूम' बनाया। राहुल गांधी ने 2014 के लोकसभा चुनाव की रणनीति यहीं तय की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+