Priyanka Gandhi: मुस्लिम Aviva Baig से सगाई करने वाले रेहान को क्यों बनाया 'गांधी'? सरनेम पर उठे सवाल
Priyanka Gandhi son Rehan Vadra: आज सुबह से ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम तक छाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 25 साल के रेहान ने अपनी 7 साल पुरानी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है, जिसके बाद हर कोई जानने को बेकरार है कि आखिर प्रियंका गांधी की बहू कैसी है और कौन है?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अवीवा बेग एक मुस्लिम रईस बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं और मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके पिता इमरान बेग बिजनेसमैन हैं तो वहीं उनकी मम्मी नंदिता बेग एक इंटीरियर डिजाइनर हैं।

कहा जा रहा है कि पूरा वाड्रा परिवार और बेग का परिवार इस वक्त राजस्थान में है, रेहान और अवीवा की सगाई रणथंभौर के होटल शेरबाग में हुई है, हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं है। दोनों परिवार यहां नए साल का जश्न मनाकर ही दिल्ली लौटेगा।
'मुस्लिम Aviva Beg से सगाई करने वाले रेहान को क्यों बनाया गांधी?' (Priyanka Gandhi)
हालांकि जैसे ही ये खबर सामने आई, वैसे ही रेहान को लेकर चर्चा बढ़ गई है। लोग अवीवा बेग के सरनेम पर ठिठक गए हैं। इस सरनेम के मुताबिक तो अवीवा मुस्लिम हुईं, जिसके बाद लोगों ने एक्स पर प्रियंका से सवाल किया है कि 'मुस्लिम Aviva Beg से सगाई करने वाले रेहान को क्यों बनाया 'गांधी'? दरअसल ये सवाल इसलिए उठ रहा है कि क्योंकि रेहान ने अपना सरनेम वाड्रा ड्राप करके अपने नाम के आगे अपने नाना का नाम राजीव गांधी जोड़ा है।

Priyanka Gandhi के बेटे रेहान का सरनेम राजीव गांधी क्यों है?
उनके बहुत सारे डाक्यूमेंट्स में उनका सरनेम 'रेहान राजीव गांधी' है तो कहीं-कहीं 'रेहान गांधी'। इस मसले पर कई बार बीजेपी सवाल उठाती रही है लेकिन कांग्रेस ने कभी भी इस पर खुलकर बातचीत नहीं की और इसी कारण पूरा गांधी परिवार अपने धर्म को लेकर भी विपक्ष के निशाने पर रहता है।

रेहान अपने पापा की जगह अपनी मम्मी वाला सरनेम क्यों लगाते है?
लोग प्रियंका गांधी से सवाल पूछ रहे हैं कि 'आखिर रेहान अपने पापा की जगह अपनी मम्मी वाला सरनेम क्यों लगाते हैं?ट राजनीति के जानकारों का मानना है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि रेहान ही को गांधी परिवार के साम्राज्य को आगे बढ़ाना है।

सोशल मीडिया पर छाए Priyanka Gandhi के बेटे रेहान
देश के सबसे बड़े सियासी परिवार के हिस्से रेहान को अभी से ही राजनीतिक विरासत के लिए तैयार किया जा रहा है इसलिए उन्होंने अपना सरनेम बदला है। फिलहाल रेहान के सरनेम और होने वाली बीवी के धर्म को लेकर चर्चा जोरों से सोशल मीडिया पर हो रही है, देखते हैं इस पर गांधी या वाड्रा परिवार को लोग रिएक्ट करते हैं या नहीं। इस बारे में आपका क्या कहना है, अपनी राय जरूर कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।












Click it and Unblock the Notifications