केरल -गुजरात में भारी बारिश की आशंका, मुंबई में जारी है Red Alert
मुंबई। एक बार फिर से मायानगरी मुंबई में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है, लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत हो रही है, मौसम विभाग ने आज भी यहां रेड अलर्ट जारी किया है, आपको बता दें कि मंगलवार को उपनगर कांदिवली में पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग (डब्ल्यूईएच) पर मंगलवार सुबह भूस्खलन से पश्चिमी उपनगर से दक्षिणी मुबंई की ओर यातायात बाधित रहा तो वहीं उपनगरी सांताक्रूज के नाले में 35 वर्षीय एक महिला और उसके दो बच्चे बह गए थे।

मुंबई में जारी है Red Alert
मौसम विभाग ने कहा है कि मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा, आईएमडी ने कहा है कि आके भीतर 150 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है। मालूम हो कि पिछले हफ्ते भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाके जलमग्नन हो गए थे, जिससे कहीं जगह पर ट्रैफिक जाम हो गया था इसलिए इस बार फिर से BMC ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है और कहा है कि बिना जरूरत लोग घरों से बाहर ना निकलें।
केरल -गुजरात में भारी बारिश की आशंका
केरल के कुछ इलाकों, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश हो सकती है मौसम विभाग ने गुजरात के बड़े इलाके में अगले तीन दिनों तक बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है और कहा है कि इसे पूरे हफ्ते मध्य और उत्तरी केरल में बारिश का दौर जारी रहेगा।

यूपी के इन जिलों में होगी बारिश
उत्तर प्रदेश के अमेठी, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बारा बांकी, बस्ती, चंदौली, देवरिया, फैजाबाद, गाजीपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर कुशीनगर, लक्सर, महराजगंज, मऊ, प्रतापगढ़, रायबरेली, संत कबीर नगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, वाराणसी और सुल्तानपुर में भारी बारिश की आशंका है।

यहां पर भी होगी तेज बारिश
जबकि अगले 24 घंटे में अंडमान , महाराष्ट्र, दक्षिणी छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश. जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, असम और मेघालय में हल्की और मध्यम बारिश होने का अनुमान है, तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्कम, असम. मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और बिहार में मानसून ज्यादा असर दिखा सकता है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, गिलगित बालिस्तान, मुजफ्फराबाद, में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications