Cyclone 'बुवेरी' की वजह से इन राज्यों में Red Alert, दिल्ली के लिए अगले 4-5 दिन खतरनाक,हवा का स्तर रहेगा खराब

नई दिल्ली। चक्रवात 'बुवेरी' की वजह से इस वक्त तमिलनाडु, केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। तूफान से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है तो वहीं दूसरी और दिल्ली ठंड से ठिठुर रही है और इसकी हवा का स्तर अभी भी काफी खराब ही है।

दिल्ली में बढ़ेगा प्रदूषण स्तर

दिल्ली में बढ़ेगा प्रदूषण स्तर

राजधानी में आज भी AQI 300 से ज्यादा ही रहा, जो कि काफी खराब श्रेणी में आता है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 3-4 दिनों में दिल्ली में हवा का स्तर और भी खराब ही रहने वाला है। मौसम विशेषज्ञों ने इस बाबत चेतावनी भी जारी करते हुए कहा है कि 4 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच यहां की हवा का स्तर काफी खराब रह सकता है इस वजह से सबको सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि प्रदूषण और सर्दी दोनों ही कोरोना से जूझ रही दिल्ली को काफी परेशान कर सकते हैं।

पूरा उत्तर भारत शीतलहर और कोहरे की चपेट में

पूरा उत्तर भारत शीतलहर और कोहरे की चपेट में

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर पूरा उत्तर भारत ठंड, शीतलहर और कोहरे की चपेट में है तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है, कश्मीर के विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में पारा जीरो से नीचे ही है तो हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है तो वहीं राजस्थान के कई शहरों में पारा माइनस में पहुंच गया है, तो वहीं यूपी के कुछ शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे है, शीतलहर का प्रकोप जारी है। आने वाले दिनों में भी मौसम का यही हाल रहने वाला है। आईएमडी ने पहले ही ऐलान किया हुआ है तकि इस बार 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक देश में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी।

 तमिलनाडु, केरल में भारी से भारी बारिश की आशंका

तमिलनाडु, केरल में भारी से भारी बारिश की आशंका

तो वहीं स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के तटीय और उत्तरी भागों तथा दक्षिणी आंध्र प्रदेश और रायलसीमा क्षेत्र में भीषण वर्षा हो सकती है तो वहीं तमिलनाडु, केरल में भारी से भारी बारिश की आशंका है, जिसकी वजह से यहां Red Alert जारी है।

नागालैंड का कोहिमा रहा सबसे ज्यादा ठंडा

नागालैंड का कोहिमा रहा सबसे ज्यादा ठंडा

और भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री नीचे जा सकता है ,जिससे गलन बढ़ेगी और लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ेगा।

सीकर ठंड के मामले में नंबर 2 पर रहा

स्काईमेट ने कहा कि पिछले 24 घंटों में नागालैंड का कोहिमा सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान तापमान 6.4 डिग्री पहुंच गया। इसके अलावा राजस्थान का सीकर ठंड के मामले में नंबर 2 पर रहा। जहां न्यूनतम तापमान 6.5 दर्ज किया गया तो वहीं दूसरी ओर ठंड के मामले में नंबर 3 की जगह राजस्थान का चूरू रहा, जहां तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+