मौसम विभाग ने यूपी-बिहार के लिए जारी किया रेड अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की आशंका

नई दिल्ली, मई 28: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यास तूफान को लेकर शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए रेड अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तूफान का असर अगले 36 घंटे बना रहेगा और इन प्रदेशों में भारी बारिश हो सकती है।ओडिशा और बंगाल में तबाही मचाने वाला यास भले ही झारखंड-बिहार में आकर कमजोर पड़ चुका है मगर इसका असर मौसम पर दिख सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में चक्रवात यास के प्रभाव से पिछले 24 घंटों से लगातार रिमझिम वर्षा हो रही है।

बिहार में अगले 24 घंटे अहम

बिहार में अगले 24 घंटे अहम

मौसम ब्यूरो ने कहा कि चक्रवाती सिस्टम अब कम दबाव के क्षेत्र के रूप में बदल गया है इस वजह से मौसम की तीव्रता भी कम हो गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार में भारी बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलेंगी और पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए भी ऐसा ही पूर्वानुमान है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे तक हल्की व मध्यम बारिश होगी। बिहार में दक्षिण और पूर्वी में बारिश, आंधी, बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 से 48 घंटों में मध्य बिहार में भी कुछ जगहों पर बिजली गिरने की आशंका है।

Recommended Video

    Cyclone Yaas: Uttar Pradesh, Bihar और Jharkhand में Alert जारी | वनइंडिया हिंदी
    कई जगहों पर रेल, और सड़क यातायात बाधित

    कई जगहों पर रेल, और सड़क यातायात बाधित

    बिहार में पिछले 36 घंटों से मूसलाधार वर्षा हो रही है। गया में 114, पूर्णिया में 92 और पटना में 86 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। पेड़ उखड़ने से कई जगहों पर रेल, और सड़क यातायात बाधित हुआ है। खराब मौसम के कारण हवाई यातायात भी बाधित रहा। रेलवे ने 15 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। राज्य के ग्रामीण इलाकों में भी बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। उत्तर बिहार के ज्यादातर इलाकों में बीते 24 घंटे से बिजली गुल है। पिछले 24 घंटों में राज्य के झारखंड की सीमा से सटे जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बर्षा होने की संभावना

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बर्षा होने की संभावना

    यूपी के कई जिलों में रिमझिम वर्षा हो रही है। कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा होने की भी खबर है। गोरखपुर, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, जौनपुर, बलरामपुर, बलिया, मऊ और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है और लगभग 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। अगले दो दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बर्षा होने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+