आंध्र प्रदेश में रिकॉर्ड मतदान, क्या बढ़ेगी जगन सरकार की मुश्किल या टीडीपी करेगी क्लीन स्वीप
आंध्र प्रदेश में 13 मई को लोकसभा के साथ विधानसभा की भी सभी सीटों के लिए मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार प्रदेश में 175 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में वोटिंग प्रतिशत तकरीबन 81 फीसदी रहा है। मतदान के बाद देर रात 1 बजे तक वोटों की गिनती जारी रही।
इससे पहले 2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस वक्त भी 80.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसके बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ और जगनमोहन की अगुवाई वाली वाईएसआर कांग्रेस की पार्टी सत्ता में आई।

पहले के चुनाव के नतीजे
वाईएसआर कांग्रेस ने पिछले चुनाव में 151 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी को सिर्फ 23 सीटों पर जीत मिली थी। 2014 के चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस 70 सीटों पर जीत मिली थी जबकि टीडीपी को 117 सीटों पर जीत मिली थी। 2014 में वोटिंग प्रतिशत 74.68 फीसदी रहा था।
शाह का दावा, करेंगे क्लीन स्वीप
इस बार जगनमोहन रेड्डी के लिए सत्ता में वापसी थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है। इस बार प्रदेश में त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि उनका गठबंधन प्रदेश में क्लीन स्वीप करने जा रहा है।
सत्ता परिवर्तन या जगन की वापसी
जिस तरह से एक बार फिर से प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया है उसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जगन मोहन रेड्डी की मुश्किल बढ़ सकती है। दरअसल बढ़े हुए मतदान को सरकार के खिलाफ लोगों की नाराजगी के तौर पर देखा जाता है।
जिस तरह पुलिस और प्रशासन ने विपक्ष को सपोर्ट किया है उसे देखते हुए माना जा रहा है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो सकता है। हालांकि अधिक मतदान के बावजूद कई बार सत्ताधारी दल सरकार में वापसी करते नजर आए हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या जगन सरकार वापसी करती है या फिर सत्ता परिवर्तन होता है।
कौन कितनी सीटों पर
आंध्र में इस बार जगन की पार्टी ने सभी 175 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं टीडीपी ने 144 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि 10 पर भाजपा और 10 पर जनसेना पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं।
तीनों ही दल प्रदेश में गठबंधन में हैं। कांग्रेस की बात करें तो 159 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं। 8-8 सीटों पर लेफ्ट की दोनों पार्टियों ने उम्मीदवार उतारे हैं।












Click it and Unblock the Notifications