कोरोना वायरस से 590 की मौत, 18601 संक्रमित, पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 47 की गई जान
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 18 हजार को पार कर गई है। पिछले 24 घंटों में 1336 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 47 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 18601 पहुंच गई है, जिसमे 14759 सक्रिय मामले हैं, जबकि 3252 लोगों का सफल इलाज किया गया है। अभी तक भारत में 590 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। अहम बात यह है कि पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 705 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। लेकिन पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक 47 लोगों की मौत हो गई है।
Recommended Video

भारत में कोरोना संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। देशभर में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। 3 मई तक के लिए देश में लॉकडाउन है, जिसकी वजह से देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कोरोना वायरस महामारी के बारे में चेतावनी देते हुए कहा है कि इससे भी बुरा वक्त अभी आने वाला है, ऐसे हालात पैदा होने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कुछ देश ऐसे हैं जिन्होंने अब पाबंदियां लगानी शुरू की हैं, डब्ल्यूएचओ के निदेशक टेड्रोस एडेहनम ग्रेब्रेयेसुस ने हालांकि यह नहीं बताया कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि हालात आगे चल कर बद से बदतर होंगे।
दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक दुनियाभर में वायरस के कारण 1 लाख 58 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है तो वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 22 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications