5 फुट 7 इंच लंबे बालों के साथ गुजरात की इस लड़की ने बनाया रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

अहमदाबाद। गुजरात में एक 16 साल की लड़की निलाशीं पटेल ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है। दरअसल निलांशी को अपने बेहद लंबे बालों के कारण वर्ल्ड रिकॉर्ड का ये खिताब मिला है। निलाशीं के बाल 5 फुट 7 इंच लंबे हैं। यही वजह है कि दोस्तों के बीच वे रपन्जेल नाम से प्रचलित हैं। बता दें कि रपन्जेल परियों की एक जर्मन कहानी है जिसकी मुख्य किरदार रपन्जेल के पास बेहद लंबे बाल होते हैं।

real life rapunzel 16 year old nilanshi patel makes world record for 5 Foot 7 Inch Hair

निलांशी के अनुसार 6 साल की उम्र में उन्होंने गल्ती से बेहद खराब हेयरकट ले लिया था। इसके बाद उन्होंने तय किया कि वे फिर कभी अपने नहीं कटाएंगी। यूं कर उनके बालों की लंबाई बढ़ती चली गई। आज इन बालों के ही कारण महज 16 साल की उम्र में निलांशी का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में आ गया है।

निलांशी का कहना है कि लोगों को लगता है कि इन बालों के साथ मुझे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता होगा जबकि ऐसा नहीं है। मैं स्पोर्ट्स भी बड़ी आसानी से खेलती है. बल्कि ये लंबे बाल मेरे लिए सौभाग्यशाली साबित होते रहे हैं। निलांशी सप्ताह में एक बार अपने बालों को धोती हैं और इसमें उनकी मां उनकी मदद करती हैं। उन्होंने बताया कि वे मौके के अनुसार अपने बालों को स्टाइल करती हैं। वे अक्सर टेनिस खेलते हुए अपने सिर पर बड़ा जूड़ा बनाती हैं।

यह भी पढ़े- मरीज से 30K दूर बैठे-बैठे डॉक्टर ने की हार्ट सर्जरी, दुनिया का पहला टेलीरोबोटिक सर्जरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+