पार्टी चाहे तो बदामी से सिद्धारमैया के खिलाफ लडूंगा चुनाव- येदियुरप्पा

बेंगलुरू। कर्नाटक के बीजेपी प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि वो बदामी में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, अगर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा। येदियुरप्पा ने चिकमंगलुरु में संवाददाताओं से कहा, 'हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फैसला करेगा कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए या किसी और को। अगर मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहा जाता है, तो मैं तैयार हूं। अगर वह किसी और से लड़ने के लिए कहते है, तो वे चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'लेकिन यह निश्चित है कि हम बदामी में एक अच्छे उम्मीदवार का चुनाव करेंगे और सिद्धारमैया को हरा देंगे। बीजेपी ने इस संबंध में पहले ही फैसला लिया है।'

पार्टी चाहे तो बदामी से सिद्धारमैया के खिलाफ लडूंगा चुनाव- येदियुरप्पा

बता दें कि राज्य के बगलकोट स्थित बदामी दूसरी सीट होगी जहां से सीएम सिद्धारमैया चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस की ओर से जारी की गई आखिरी सूची में यह जानकारी दी गई थी। मुख्यमंत्री 24 अप्रैल को बदामी से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस बीच, बदामी के सिद्धारमैया के खिलाफ भाजपा के सांसद बी श्रीरामुलु को मैदान में उतारने खबरें आ रही हैं। उन्होंने इस विषय पर कहा कि वो पार्टी के फैसले का पालन करेंगे । उन्होंने कहा, 'पार्टी बदामी से मेरे चुनाव लड़ने के के बारे में फैसला करेगी। हम बीजेपी के अनुशासित सैनिक हैं ... यदि पार्टी मुझसे कहीं भी चुनाव लड़ने के लिए कहती है तो मैं चुनाव लड़ूंगा।'

श्रीरामुलु को भाजपा ने चित्रदुर्ग जिले के मोलकालमुरु निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है, और उन्होंने पहले से ही अपना नामांकन दायर कर लिया है। मैसूर में पत्रकारों से बात करते हुए, सिद्धारमैया, जिन्होंने पहले ही चामुण्डेश्वरी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दायर किया है, ने कहा है कि बगलकोट और विजयपुरा जिलों में स्थानीय पार्टी नेताओं ने बादामी से चुनाव लड़ने के दबाव बनाया था क्योंकि इससे इस क्षेत्र में कांग्रेस को फायदा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+