'कश्मीर के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार पाकिस्तान'
इस्लामाबाद। परवेज मुशर्रफ के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान ने भारत को लेकर विवादित और कटु विवाद दिया है, इस बार भारत के खिलाफ आग उगली है पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने, जिन्होंने कहा है कि पाकिस्तान कश्मीर के लिए किसी भी कीमत को चुकाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने सीजफायर का उल्लंघन किया और देश में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया।
राहिल शरीफ ने भारत का नाम लिए बिना कहा कि संघर्षविराम उल्लंघन, बलूचिस्तान और कराची में खून-खराबा दुश्मन का शत्रुतापूर्ण इरादा बताते हैं। हम पड़ोसी मूल्कों के साथ मित्रता बनाये रखना चाहते हैं लेकिन कश्मीर को पाक अपनी सरजमीं की रक्षा और हितों की सुरक्षा के लिए कोई भी कीमत चुका सकता है। पाक सेना प्रमुख ने नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड के दौरान ये बातें कहीं।जो
पिछले 10 साल में ना हुआ उसे सुषमा स्वराज ने कर दिखाया
मालूम हो इृससे पहले म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के प्रति भारत की आक्रामकता और अमानवीय क्रूरता के खिलाफ पाकिस्तान के सिंध प्रांत में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। वेबसाइट डॉन ऑनलाइन के मुताबिक, लगभग सभी धार्मिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं और कुछ राजनीतिक पार्टियों ने शुक्रवार को सिंध में प्रदर्शन किया था और रैलियां निकाली थीं।













Click it and Unblock the Notifications