एक बार नहीं चार बार हुई थी रतन टाटा को मोहब्बत, जानिए उनकी लव-लाइफ के बारे में

मुंबई। बिजनेस टाइकून और टाटा ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं, वजह है उनकी एक वायरल फोटो, जो कि उन्होंने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, इस फोटो में रतन टाटा मात्र 25 साल की उम्र के हैं और बहुत हैंडसम दिख रहे हैं, रतन टाटा वैसे भी देश के उन चर्चित हस्तियों में से एक हैं, जिनके बारे में आज भी हर कोई जानने को बेकरार रहता है।

चलिए इसी बात पर आज जिक्र करते हैं रतन टाटा की पर्सनल लाइफ के बारे में...

अविवाहित हैं रतन टाटा

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को सूरत में हुआ था, टाटा ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के बाद उन्‍होंने जनवरी 2013 में रिटायरमेंट ले लिया था, बिजनेस की दुनिया में तो रतन टाटा ने खूब नाम कमाया और वो काफी मिलनसार व्यक्ति कहे जाते हैं, बिजनेस की दुनिया नाम कमाने वाले रतन टाटा वैसे निजी लाइफ में अकेले ही हैं, जी हां रतन टाटा (82) आज भी अविवाहित हैं।

एक बार नहीं चार बार हुई थी रतन टाटा को मोहब्बत..

लेकिन ऐसा नहीं है कि रतन टाटा ने निजी जीवन में कभी आगे बढ़ने की कोशिश नहीं की, उन्हें भी मोहब्बत हुई लेकिन किन्हीं कारणवश उनका रिश्ता आगे बढ़ नहीं पाया। दरअसल कुछ वक्त पहले सीएनएन इंटरनेशनल के टॉक एशिया प्रोग्राम में रतन टाटा ने अपनी लव-लाइफ के बारे में अहम खुलासे किए थे, रतन टाटा ने कहा था कि उन्हें लाइफ में एक-दो बार नहीं बल्कि चार बार प्यार हुआ है लेकिन चारों बार हालात ऐसे बन गये जिससे मैं दूल्हा बनते-बनते रह गया।

लेकिन किससे हुआ था प्यार... ये नहीं बताया टाटा ने..

लेकिन किससे हुआ था प्यार... ये नहीं बताया टाटा ने..

रतन की यह बात सुनकर हर कोई हैरान और मुस्कुराकर रह गया था, हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया था कि उन्हें प्यार किससे हुआ था। उन्होंने कहा कि अच्छा ही हुआ मैंने शादी नहीं की वरना मेरा हाल काफी बुरा हो सकता था। बेहद ही शांत और प्रभावशाली व्यक्तित्व के मालिक रतन टाटा ने कहा था कि अगर शादी हो जाती तो शायद मैं वो काम नहीं पूरे कर पाता जिन्हें पूरा करके आज मैं काफी सतुष्ट हूं इसलिए कहते हैं ना जो होता है अच्छे के लिए होता है।

रतन टाटा को पढ़ने और खाने का शौक है...

रतन टाटा को पढ़ने और खाने का शौक है...

मालूम हो कि रतन टाटा इस समय रिटायर के होने के बाद उन चीजों को पूरा कर रहे हैं जिन्हें वो अपनी बिजी लाइफ की वजह से पूरे नहीं कर पा रहे थे, रतन टाटा को पढ़ने और खाने का शौक है और वो आजकल इन्हीं चीजों में खुद को काफी व्यस्त रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+