Love Story: भारत की इस खूबसूरत IPS को देखते ही दिल दे बैठा था ये IAS, जानिए कहां हुई थी पहली मुलाकात?
IAS-IPS Love Story: आज जमाना बदल चुका है, आज महिलाएं और पुरुष एक साथ काम करते हैं, कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां महिलाओं ने अपना झंडा नहीं गाड़ा है। कभी-कभी वर्किंग प्लेस पर कुछ लोग काम करते करते ज्यादा नजदीक आ जाते हैं और सफर में मिले दोस्त हमसफर बन जाते हैं।
लेकिन आम तौर पर IAS और IPS के बीच प्रेम-मोहब्बत कम देखी जाती हैं इसलिए जब इस तरह की प्रेम कहानी सामने आती है तो वो चर्चा का विषय बन जाती हैं।

आज हम आपको ऐसी ही क्यूट जोड़ी से मिलवाते हैं, जो अक्सर अपने पद और अपने अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। दरअसल यहां बात हो रही है IPS पूजा यादव और IAS विकल्प भारद्वाज की, जो कि सोशल मीडिया की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक हैं।
पूजा यादव को लोग भारत की सबसे खूबसूरत IPS कहते हैं, वो 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहलाती हैं।हरियाणा में जन्मी पूजा यादव शुरू से ही काफी मेधावी थीं लकिन घर के हालात बहुत अच्छे नहीं थे और इसलिए उन्होंने पढ़ाई के लिए रिसेप्शन की नौकरी तक की थी।
बायोटेक्नोलॉजी एंड फूड टेक्नोलॉजी में बीटेक किया
अपने लगन और मेहनत के दम पर इन्होंने बायोटेक्नोलॉजी एंड फूड टेक्नोलॉजी में बीटेक किया और इसके बाद वो विदेश में नौकरी करने चलीं लेकिन वहां मन ना लगने की वजह से उन्होंने भारत आने का फैसला किया और यूपीएसएसी परीक्षा देने का फैसला किया , हालांकि वो पहले प्रयास में सफल नहीं हुई लेकिन वो निराश नहीं हुईं और दूसरी बार में सफलता हासिल की।
पूजा ने किया आईएएस विकल्प भारद्वाज से शादी
पूजा यादव साल 2018 कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं, बेपनाह खूबसूरत पूजा यादव ने 18 फरवरी 2021 को आईएएस विकल्प भारद्वाज से शादी की थी, विकल्प साल 2016 के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
विकल्प ने पूजा को देखते ही दिल दे दिया था
दोनों की पहली मुलाकात Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration मसूरी में हुई थी, दोनों किसी ट्रेनिंग के सिलसिले में वहां गए थे, विकल्प ने पूजा को देखते ही अपना दिल खो दिया था। दोनों की बीच मित्रता हुई और फिर दोनों ही समझ गए कि अब दोनों इस रिश्ते में मित्रता से आगे निकल गए हैं और इसी वजह से दोनों ने शादी का फैसला किया और परिवार की सहमति से दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।
मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में काम करती हैं पूजा यादव
शादी के बाद विकल्प भी गुजरात ही शिफ्ट हो गए, दोनों परफेक्ट कपल कहे जाते हैं और दोनों की गिनती ईमानदार अधिकारियों में भी होती हैं। पूजा यादव तो मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर भी काफी काम करती हैं, पूजा और विकल्प दोनों काफी स्टाइलिश हैं इस बात का अंदाजा आप इनके सोशल अंकाउंट से बखूबी लगा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications