Love Story: इस खूबसूरत नेता ने की है थियेटर आर्टिस्ट से शादी, मशहूर फिल्ममेकर का भी डोला था इन पर दिल
Angoorlata Deka Love Story : देश की चर्चित राजनेताओं की प्रेमकहानी की कड़ी में आज बात करेंगे उस महिला नेता की, जो कि अपनी सुंदरता की वजह से कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक चर्चित रहती हैं।

सोशल मीडिया पर लोग उन्हें देश की सबसे खूबसूरत राजनेताओं में शामिल करते हैं और जिनकी ब्यूटी पर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा भी काफी फिदा थे और उसी चक्कर में उनसे कुछ ऐसा हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी थी।
जी हां आपने सही समझा, यहां बात हो रही है असम की बतद्रोवा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अंगूरलता डेका की, जो कि विधायक होने से पहले असम की जानी -मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं। बेपनाह खूबसूरती की मल्किका अंगूरलता अक्सर अपने बयानों की वजह से भी मीडिया में छाई रहती हैं। उन्होंने बंगाली फिल्मों में भी काफी काम किया है।
अंगूरलता ने साल 2015 में ही भाजपा ज्वाइन की थी और साल 2016 में उन्होंने बतद्रोवा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री गौतम बोरा को हराकर इतिहास रचा था। उनकी जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि इस क्षेत्र में मुस्लिम आबादी बहुत ज्यादा है। अंगूरलता फिल्म अभिनेत्री होने के अलावा निर्देशक भी हैं।
उनके बयान, उनकी तस्वीरें भी अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनते हैं। उनकी प्रेम कहानी काफी क्यूट है। उन्होंने असमिया फिल्म एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट आकाशदीप से शादी की है।
पहली ही नजर में दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक शो के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और पहली ही नजर में दोनों ने एक-दूसरे को मौन रूप से पसंद कर लिया था, दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम भी किया है, दोनों की ऑनलाइन जोड़ी भी लोग काफी पसंद करते थे और लंबी डेटिंग के बाद दोनों मे शादी करने का फैसला किया, अंगूरलता ने करियर के पीक पर आकाशदीप से शादी रचाई थी, इस शादी से दोनों को एक बेटी भी है।
अंगूरलता के साथ आकाशदीप हर जगह कदम-कदम मिलाकर चलते हैं और उन्होंने अंगूरलता के लिए काफी चुनाव-प्रचार भी किया था। डेका ने एमएनसी गर्ल बालिका महाविद्यालय से आर्ट्स में ग्रैजुएशन करने वाली अंगूरलता की सुंदरता पर मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का भी दिल डोल गया था।
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने किया था विवादित Tweet
आपको बता दें कि साल 2016 में जब अंगूरलता ने जीत दर्ज की थी, तब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर लिखा था कि 'यदि एमएलए ऐसे दिखने लगे तो समझो राजनीति में अच्छे दिन आ गए। थैंक यू अंगूरलताजी। थैंक यू मोदी जी। पहली बार मुझे पॉलिटिक्स अच्छी लगी।' जिसके बाद रामगोपाल वर्मा लोगों के निशाने पर आ गए थे और उनकी जमकर आलोचना हुई थी, जिसके बाद राम गोपाल वर्मा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications