'मेरे से बात नहीं करो...' बर्गर नहीं मिला तो रूठ गया बच्चा, देखें वायरल वीडियो
नई दिल्ली, 27 जुलाई: बच्चों की हर अदा मासूमियत से भरी होती हैं। उनका बोलना, जिद करना या फिर किसी चीज के लिए रूठना छोटे बच्चों की यह बात हर किसी को लुभाती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चे के लिए बर्गर ऑर्डर नहीं किया तो वो अपनी नाराजगी दिखा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो इतना क्यूट है कि आपको भी इस मासूम बच्चे पर प्यार आ जाएगा।

बर्गर ना मिलने पर नाराज हुआ बच्चा
खाने को लेकर किसी का भी खफा होना आम बात है। अक्सर हर घर में कुछ ना कुछ बाहर से खाने के लिए ऑर्डर किया जाता है और अगर किसी मेंबर को नहीं मिला तो उसका रिएक्शन भी देखने लायक होता है। ऐसा ही हुआ है इस छोटे से प्यारे से बच्चे के साथ। दरअसल, उसकी बहन ने बर्गर ऑर्डर किया था, लेकिन उसके लिए नहीं किया। जब उसको पता लगा तो बस फिर क्या वो रूठ गया और कहने लगा कि नहीं खाना मुझे कुछ भी। मैं भूखा ही सो जाऊंगा, मत करो ऑर्डर मेरे लिए आप!

बच्चे का रिएक्शन इंटरनेट पर वायरल
सोशल मीडिया पर अब इस बच्चे का रिएक्शन वायरल हो रहा है। 1 मिनट 18 सेकंड के इस वीडियो में एक छोटा बच्चा काफी गुस्से में है और अपनी बहन से काफी हद तक नाराजगी जाहिर कर रहा है। वीडियो में वो कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि मेरे से बात नहीं करो। इस वीडियो को
ट्विटर यूजर मोहम्मद फ्यूचरवाला ने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि बर्गर के लिए इतनी नाराजगी भी ठीक नहीं है।

ट्विटर यूजर्स ने जमकर बरसाया प्यार
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर भी अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए। ट्विटर यूजर्स को बच्चे की वीडियो काफी पसंद आई है। एक यूजर ने लिखा कि प्लीज उसे सारे बर्गर दे दो, बहुत प्यारा है। नाराजगी का कोई जवाब नहीं। वहीं किसी ने लिखा कि बच्चे की धमकी को हल्के में मत लेना। वायरल वीडियो को अब तक 61 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। वहीं 4 हजार से ज्यादा लाइक मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications