आरबीआई ने नेताओं को दिया झटका, हर सप्‍ताह नहीं निकाल पाएंगे 2 लाख रुपए

चुनाव आयोग ने भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) को चिट्ठी लिखकर प्रत्याशियों को एक हफ्ते में 2 लाख रुपए निकालने की छूट देने को कहा था।

नई दिल्‍ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने चुनाव आयोग की उस सिफारिश का खारिज कर दिया है कि जिसमें चुनाव आयोग ने भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) को चिट्ठी लिखकर प्रत्याशियों को एक हफ्ते में 2 लाख रुपए निकालने की छूट देने को कहा था।

आरबीआई ने नेताओं को दिया झटका, हर सप्‍ताह नहीं निकाल पाएंगे 2 लाख रुपए

आपको बताते चले कि 25 जनवरी को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावो को देखते हुए चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया था। इस फैसले के तहत चुनाव आयोग ने भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) को चिट्ठी लिखकर प्रत्याशियों को एक हफ्ते में 2 लाख रुपए निकालने की छूट देने को कहा था। अभी एक हफ्ते में अधिकतम 24 हजार रुपए निकाले जा सकते हैं, जिसको प्रत्याशियों को लिए दो लाख बढ़ाने की बात चुनाव आयोग ने कही थी।

पंजाब, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा में अगले महीने चुनाव है। इस समय चुनाव प्रचार जोरों पर है। विधानसभा का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के लिए चुनाव आयोग ने 28 लाख रुपए की हद तय की है। पर नोटबंदी के बाद देश में कैश की भारी कमी है। ऐसे में प्रत्याशियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव आयोग ने प्रत्याशी को 28 लाख के खर्च की इजाजत दी है लेकिन बैंक उसे एक हफ्ते में 24 हजार रुपये ही दे रहा है। ऐसे में प्रत्याशी चुनाव खर्च के लिए रकम कहां से लाएं।

इस परेशानी को देखते हुए चुनाव आयोग ने आरबीआई को प्रत्याशियों को 24 हजार के बजाय दो लाख तक एक हफ्ते में बैंक से निकाल लेने की इजाजत देने की गुजारिश की। आपको बता दें कि बीते साल 8 नवंबर को पीएम मोदी ने 500 और 1000 के नोट पर अचानक ही पाबंदी का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद चलन में मौजूद 85 फीसदी करेंसी चलन से बाहर हो गई। देश में कैश के भारी संकट को देखते हुए बैंको ने लेन-देन पर कई तरह की पाबंदिया 8 नवंबर के बाद लगा दी हैं, जो अभी भी जारी हैं। बैंक किसी खाते से एक हफ्ते में 24 हजार रुपए निकालने की ही इजाजत देता है। वहीं एटीएम से भी एक हफ्ते में 24 हजार से ज्यादा नहीं निकाले जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+