RBI ने श्रेई ग्रुप के बोर्ड को हटाया, BOB के पूर्व-सीजीएम प्रशासक नियुक्त
Reserve Bank of India, Srei Infrastructure Finance Limited, Srei Equipment Finance Limited, Srei Infra & Srei Equipment Finance, Srei Infra & Srei Equipment Finance, Srei Infra & Srei Equipment Finance bank closed, भारत
नई दिल्ली, 04 अक्टूबर: भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड और श्रेई इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड के निदेशक मंडल को हटा दिया है। उनकी जगह बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व-सीजीएम रजनीश शर्मा को प्रशासक नियुक्त किया है।

प्रशासक की सहायता के लिए 3 सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है। वहीं दोनों कंपनियों के बोर्ड को भंग करने के पीछे गवर्नेंस की चिंताओं और पेमेंट्स में डिफॉल्ट को वजह बताया जा रहा है। आरबीआई ने अपने एक बयान में बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर रजनीश शर्मा को दोनों एनबीएफसी के प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया है।
इसके साथ ही जानकारी दी कि रिजर्व बैंक जल्द दोनों एनबीएफसी के समाधान की प्रक्रिया को भी शुरू करेगा। जानकारी के मुताबिक इस प्रक्रिया को इंसोल्वेंसी एंड बैंकरप्सी रूल्स, 2019 के तहत एनबीएफसी के समाधान की प्रक्रिया शुरू करेगा। आपको बता दें कि श्रेई ग्रुप पर एक्सिस बैंक, यूको बैंक और भारतीय स्टेट बैंक सहित लगभग 15 बैंकों का लगभग 18 हजार करोड़ रुपए बकाया है।
आरबीआई ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1934 के सेक्शन 45-IE (1) के तहत दी गई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए रिजर्व बैंक ने श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड और श्रेई इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को भंग करते हुए हटा दिया, जिसके कारण गवर्नेंस की चिंताएं और बताई गई कंपनियों द्वारा अपने कई पेमेंट के कर्तव्यों को पूरा नहीं कर पाना है।












Click it and Unblock the Notifications