कैश की किल्लत पर आरबीआई का बड़ा बयान, कहा- करेंसी चेस्ट्स में पर्याप्त नकदी
नई दिल्ली। देशभर में एटीएम में कैश की किल्लत लगातार गहराती जा रही है। लोगों में कैश की कमी को लेकर कई तरह की चिंताएं व्याप्त हैं। इसी बीच लगातार चल रही अफवाहों को पर विराम लगाते हुए आरबीआई ने बड़ा बयान जारी किया है। रिजर्व बैंक ने बयान जारी करते हुए साफ किया कि कैश की कोई कमी नहीं है और आरबीआई के करेंसी चेस्ट्स में पर्याप्त नकदी मौजूद है।

आरबीआई ने कहा, 'मीडिया में यह रिपोर्ट किया जा रहा है कि देश के कुछ हिस्सों में करेंसी की कमी है। यह शुरुआत से साफ किया गया है कि आरबीआई के वॉल्ट्स और करेंसी चेस्ट्स में पर्याप्त कैश है। फिर भी नोट छापने की चारों प्रेस में प्रिंटिंग का काम तेज कर दिया गया है।'
रिजर्व बैंक ने कहा कि लॉजिस्टिक कारणों से कुछ हिस्सों में एटीएम में नकदी पहुंचाने में कुछ समय लग सकता है। साथ ही कई एटीएम मशीनों में नए नोटों के लिए रीकैलिब्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। आरबीआई ने कहा इन दोनों ही मुद्दों पर नजर बनाए हुए है। आरबीआई ऐसे इलाकों में कैश की आपूर्ति तेज करेगा जहां अचानक से कैश निकासी में तेजी आई है।
ये भी पढ़ें: ATM में कैश की कमी के पीछे सरकार ने बताई ये दिमागी वजह












Click it and Unblock the Notifications