2000 के 97 प्रतिशत नोट वापस आ गए, 10,000 करोड़ मूल्य के अब भी जनता के पास: RBI
भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि बैंकिंग प्रणाली के तहत अब तक 2,000 रुपये के अधिकतर नोट वापस आ चुके हैं। आरबीआई ने इसके साथ चलन बाहर होने के बाद जाम किए गए नोटों का ब्यौरा दिया और बाकी बचे नोटों को भी वापस जमा करने की अपील की। रिजर्व बैंक ने जनता से अनुरोध किया कि वे इंडिया पोस्ट के डाकघरों के माध्यम से 2000 के बैंक नोट भेजने की सुविधा का लाभ उठाएं।
रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि प्रचलन में मौजूद 2,000 रुपये के 97 प्रतिशत से अधिक नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं और केवल 10,000 करोड़ रुपये मूल्य के ऐसे नोट जनता के पास बचे हैं। इंडिया पोस्ट के डाकघरों के माध्यम से 2000 रूपए मूल्य के नोटों को जमा करने की अपील करते हुए कहा कि इस सुविधा के कारण लोगों को आरबीआई कार्यालयों की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

रिजर्व बैंक की ओर जारी बयान में कहा गया है कि केवल 3 प्रतिशत नोट ही जनता की पास हैं, शेष 97 प्रतिशत वापस आ गए हैं। रिजर्व बैंक ने कहा है कि जब 19 मई, 2023 को जब 2,000 रुपये के बैंक नोट को वापस लेने की घोषणा की गई थी, उस समय 3.56 लाख करोड़ रुपये के ये नोट चलन में थे। लेकिन अब 31 अक्टूबर, 2023 को घटकर 0.10 लाख करोड़ रुपए हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications