बुरी खबर: रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोत्‍तरी, बढ़ सकती है EMI

RBI raises repo rate by 25 bps to 8%
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महंगाई को कम करने के लिए मुख्य नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की वृद्धि की है। आरबीआई के इस कदम से आवास, वाहन और अन्य ऋण महंगे हो जाएंगे और इससे औद्योगिक विकास की रफ्तार धीमी पड़ने की आशंका है। आरबीआई की नई घोषणा के साथ रेपो दर 7.75 फीसदी से बढ़ कर 8 फीसदी, जबकि रिवर्स रेपो दर 7 फीसदी हो गया है।

मौद्रिक नीति की तिमाही समीक्षा में आरबीआई ने मार्जिनल स्टैंडिग फैसिलिटी (एमएसएफ) में भी 0.25 फीसदी की वृद्धि की है जो अब नौ फीसदी हो गया है। हालांकि, नकद आरक्षी अनुपात (सीआरआर) में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले के चार फीसदी के स्तर पर बरकरार है। इसी तरह से बैंक दर भी 8.75 प्रतिशत से एक चौथाई प्रतिशत बढ़कर 9.0 प्रतिशत पर और मार्जिनल स्टैंडिग फैसिलिटी (एमएसएफ) भी एक चौथाई फीसदी बढ़कर 9.0 प्रतिशत हो गया है।

हांलाकि नकद आरक्षित अनुपातए सीआरआर में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह चार प्रतिशत पर यथावत है। मालूम हो कि आरबीआई ने मंगलवार को मौजूदा कारोबारी साल की मौद्रिक नीति की तीसरी तिमाही की समीक्षा की घोषणा की, जो पिछले वर्ष सितंबर में रघुराम राजन द्वारा गवर्नर पद संभाले जाने के बाद चौथी समीक्षा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+