'राम' ने नहीं दी राहत, RBI ने बढ़ाई ब्‍याज दरें, महंगा होगा होम लोन

नयी दिल्ली। जहां एक ओर महंगाई बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी ओर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपनी ब्याज दरें बढ़ा दी है। भारतीय रिजर्व बैंक के नए गर्वनर रघुराम राजन से भी लोगों को राहत नहीं मिली। आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा पेश की है, जिसमें रेपो रेट में चौथाई फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया।

रिजर्व बैंक के रेपो रेट में बढ़ोतरी के साथ ही ब्याज दरों के बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। अगर ब्याज दरों में बढ़ोतरी हुई तो लोगों के लिए कर्ज लेना और महंगा हो जाएगा। रेपों रेट में बढ़ोतरी के साथ ही लोन महंगा हो सकता है। डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहे रुपए को मजबूत करने के लिए आरबीआई ने ये अहम कदम उठाए है।

 RBI raises interest rates, sensex down over 500 points.

आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी की खबर मिलते ही सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रिजर्व बैंक के ऐलान के बाद शेयर बाजारों में मायूसी छा गई और सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा टूट गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर से लोगों को खासी उम्मीद थी। जानकारों और उद्योग जगत को यह उम्मीद थी कि रिजर्व बैंक कर्ज को सस्ता कर देश में निवेश के माहौल को बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

दरअसल फेडरल रिजर्व की तरफ से रियायतों को वापस नहीं लेने के फैसले के बाद अब भारतीय उद्योग जगत की नजरें रिजर्व बैंक के नए गवर्नर पर टिकी थीं। जानकारों और उद्योग जगत को यह उम्मीद थी कि रिजर्व बैंक कर्ज को सस्ता कर देश में निवेश के माहौल को बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। रघुराम राजन के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी कर ब्याज दरों का बढ़ाने का फैसला आसान नहीं था, लेकिन थोक कीमतों पर आधारित महंगाई दर, खाद्य महंगाई दर और रुपए में जारी गिरावट उनके लिए बड़ी चुनौती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+