RTI से खुलासा, 500 और 1000 के नोटों को गिनने में नहीं हुआ मशीन का इस्तेमाल

10 अगस्त को दायर आरटीआई में नोटों की गिनने के लिए कितनी मशीनों का इस्तेमाल किया गया था, इस बात की जानकारी मांगी गई थी।

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया नोटों की गिनती के लिए लगाए गए स्टाफ की संख्या बताने से इनकार कर दिया है साथ ही आरबीआई ने साफ किया है कि बंद किए गए 500 और 1000 रुपये के नोटों की गिनती के लिए मशीन का इस्तेमाल नहीं किया गया है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के बदले आरबीआई के तरफ से ये जवाब आया है।

 RTI से खुलासा, 500 और 1000 के नोटों को गिनने में नहीं हुआ मशीन का इस्तेमाल

10 अगस्त को दायर आरटीआई में नोटों की गिनने के लिए कितनी मशीनों का इस्तेमाल किया गया था, इस बात की जानकारी मांगी गई थी। जवाब में आरबीआई ने कहा, 500 और 1000 रुपये के नोटों की गिनती के लिए बैंक के किसी भी कार्यालय में मशीन का इस्तेमाल नहीं किया गया है। साथ ही आरबीआई ने जानकारी दी है कि नोटों को गिनने के लिए लीज पर भी कोई मशीन नहीं ली गई थी।

आरबीआई नोटों को गिनने के लिए कितनी कर्मचारियों को लगाया गया था इस बात की जानकारी देने से मना कर दिया है। बैंक कि तरफ से कहा गया है कि आरटीआई अधिनियम, 2005 की धारा 7 (9) के अनुसार यह जानकारी नहीं दी जा सकती है।

आपको बता दें कि 30 अगस्त को जारी सालाना रिपोर्ट में रिजर्व बैंक ने कहा था कि 15.28 लाख करोड़ या 99 प्रतिशत 500 और 1,000 रुपये के नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आए थे। कुल 15.44 लाख करोड़ रुपये के नोटों में से 16,050 करोड़ रुपये के नोट वापस नहीं आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+