RBI गवर्नर ने बैंकों को भविष्य के इस खतरे से किया सावधान, कहा- मुस्तैदी से करें मुकाबला

मुंबई। गिरती अर्थव्यवस्था और आर्थिक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने देश के सभी बैंको को आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहने को कहा है। बुधवार को गवर्नर ने सरकारी और प्राइवेट सभी बैंकों से कहा कि देश में आर्थिक सुस्ती का दौर जारी है ऐसे में भविष्य में कई चुनौतियां आ सकती हैं जिसका हमें पूरी मुस्तैदी से मुकाबला करना होगा। बता दें कि जीडीपी वृद्धी 5 फीसदी से भी नीचे आ गई है जिसके बाद विपक्ष ने भी मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा किया है।

RBI Governor said to banks current situation can create challenges stay ready

अर्थव्यवस्था की वृद्धी में लगातार गिरावट को देखते हुए गवर्नर शक्तिकांत दास ने चालू वित्त वर्ष की आर्थिक वृद्धी में भी सुस्ती का अनुमान लगाता हुए बैंकों को सचेत किया है। आरबीआई द्वारा जारी की गई एक प्रेस रिलीज में गवर्नर ने इस बात पर गौर किया कि बैंकिंग क्षेत्र में मामूली सुधार आया है लेकिन इस समय जो आर्थिक परिस्थिति है उसे देखते हुए भविष्य में चुनौतियां खड़ी होने की आशंका है। शक्तिकांत दास ने बैंकों से कहा कि आने वाली चुनौतियों के लिए सभी को अभी से मुस्तैद रहने की जरूरत है।

इस दौरान दास ने रेपो रेट में कटौती के मुद्दे पर भी बात की उन्होंने कहा कि इस वर्ष बैंको ने 1.35 फीसदी तक रेपो रेट में कटौती की लेकिन इसका फायदा खाता धारकों को नहीं दिया गया। गौरतलब है कि जीडीपी ग्रोथ पिछले 6 सालों में सबसे निचले स्तर पर है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंक प्रमुखों से मौद्रिक नीति दर में की गई कटौती का लाभ ग्रहकों को पहुंचाए जानें पर भी विचार विमर्श किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+