8 साल अफेयर के बाद हुई थी लव मैरिज, आखिर किस वजह से बीवी से अलग हो रहे 'रेमंड' के मालिक?
Gautam Singhania separated with wife: नामी बिजनेसमैन और गारमेंट समूह रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया इन दिनों सुर्खियों में हैं। वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, सिंघानिया ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अपनी पत्नी नवाज मोदी से अलग होने की घोषणा की। सिंघानिया ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वे औऱ उनकी पत्नी ने अलग-अलग रास्ते पर चलने का फैसला लिया है।
पत्नी नवाज संग तोड़ दिया रिश्ता
ट्वीट कर सिंघानिया ने लिखा, ये दीपावली पहले जैसी नहीं होने वाली। मेरा मानना है कि नवाज और मैं अलग-अलग रास्ते अपनाएंगे। सिंघानिया के पोस्ट ने लोगों को हैरत में डाल दिया। बता दें कि सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज ने 8 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 1999 में शादी की थी। ऐसे में इतने पुराने रिश्ते को तोड़ने के उनके पोस्ट को देखने के बाद सभी लोग हैरान हैं। सब सोचने पर मजबूर हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि रेमंड के मालिक ने पत्नी संग इतने लंबे रिश्ते को तोड़ दिया। चलिये आपको बताते हैं कि आखिर क्या हुआ?

8 सालों तक डेट करने के बाद की शादी
बताते चलें कि गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी की शादी साल 1999 में हुई थी। 8 सालों तक दोनों रिलेशनशिप में थे। तब नवाज की शादी हुई तो उनकी उम्र 29 साल थी। वे जिम चलाती हैं। नवाज और सिंघानिया दोनों के दो बेटियां निहारिका और निसा हैं। अगर बात करें उनके बीच के झगड़े या तनाव की, तो मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दिवाली पार्टी के बाद दोनों के बीच खटपट शुरू हुई। सिंघानिया ने ठाणे स्थित अपने फार्म हाउस में एक पार्टी ऑर्गनाइज की हुई थी।
नवाज ने बनाया पार्टी का वीडियो
इस पार्टी में उन्होंने अपनी पत्नी नवाज को भी इनवाइट किया था। लेकिन जब नवाज पार्टी में पहुंची तो उन्हें अंदर आने से रोक दिया गया। नवाज को गेट पर ही रोक दिया गया। नवाज का दावा है कि उन्हें पार्टी में एंट्री नहीं दी गई। इस घटना का वीडियो नवाज ने बना दिया और अब ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। वीडियो में नवाज कह रही हैं कि वे जेके ग्राम के बाहर खड़ी थीं और उन्हें अंदर आने की इजाजत नहीं मिली।












Click it and Unblock the Notifications