RAW का सीक्रेट मिशन! मोसाद जैसा प्लान, चुन- चुन कर खत्म किए जा रहे आतंकी, रिपोर्ट में बड़ा दावा
भारत में हाल के कुछ वर्षों में तेजी से देश में अशांति फैलाने के जिम्मेदार संगठनों पर नियंत्रण के साथ आतंकी घटनाओं पर तेजी से अंकुश लग रहा है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर केंद्र की घाटी पर पनप रहे आतंक पर ठोस प्रहार किया। हाल के दिनों में भारत में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय एजेंसियों की संक्रियता बढ़ी है।
गृह मंत्रालय ने देश के विरुद्ध साजिश के आरोप में पीएफआई समेत कई संदिग्ध संगठनों पर अंकुश लगाए हैं। इस बीच एक ब्रिटिश अखबार की रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत की खुफिया एजेंसियां आतंक को खत्म करने के सीक्रेट मिशन पर हैं। आतंकियों का चुन- चुन कर सफाया किया जा रहा है।

बीते कुछ वर्षों में घाटी के अलावा देश के अन्य राज्यों में आतंकी गतिविधियां की सक्रियता पर लगाम लगी है। इसको लेकर ब्रिटिश अखबार ने अपनी एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा किया है। ये दावा द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि पीएम नरेंद्र मोदी के ऑफिस ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंक का पूरी तरह सफाया करने आदेश दिया है।
रिपोर्ट में भारतीय और पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया कि भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) ने विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकवादियों को खत्म करने का पूरा प्लान बना लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रॉ को सीधे पीएम मोदी के कार्यालय द्वारा कंट्रोल किया जाता है। रॉ ठीक उसी तरह काम कर रही है जैसे इजरायली खुफिया एजेंसी ने मोसाद एक्शन लेती है।
ब्रिटिश अखबर की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ही भारत के बाहर मौजूद आतंकवादियों पर रॉ की नजर रहती है। रॉ ने पुलवामा हमले के बाद खास प्लान तैयार किया है। बता दें कि वर्ष 2019 में पुलवामा हमला हुआ था। जिसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हुए थे। इस हमले के बाद 26 फरवरी, 2019 को भारत के युद्धक विमानों द्वारा पाकिस्तान के अंदर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों को निशाना बनाया गया था।
द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलवामा के बाद रॉ की पूरी रणनीति ही बदल गई। अखबार ने रॉ के हवाले से दावा किया किया कि भारतीय खुफिया एजेंसी की प्लानिंग के के तहत देश पर हमला करने वालों को बाहर ही निपटाने की योजना है।
रिपोर्ट में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर फोकस किया गया और कहा गया कि रॉ ने दुबई के रास्ते अपने पड़ोसी देश में आतंकियों का किस तरह का सफाया किया है। अखबार की रिपोर्ट में इन हत्याओं के पीछे रॉ के शामिल होने से संबंधित डॉक्यूमेंट्स देखे हैं। आरोपों से यह भी पता चलता है कि खालिस्तान आंदोलन से जुड़े सिख अलगाववादियों को भी चुन-चुनकर खत्म करने की प्लानिंग है।












Click it and Unblock the Notifications