Ravneet Singh Bittu Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं रवनीत बिट्टू, राहुल गांधी ने जिन्हें कहा गद्दार
Ravneet Singh Bittu Net Worth: संसद परिसर में बुधवार को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने बिट्टू को 'गद्दार दोस्त' कहकर संबोधित किया, जिसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने उन्हें 'देश का दुश्मन' करार दिया। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी, जिसके बाद बिट्टू ने गांधी परिवार पर खुलकर हमला बोला।
यह घटना उस वक्त हुई जब कांग्रेस सांसद तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू उनके पास से गुजर रहे थे। लोकसभा में राहुल गांधी ने बिट्टू को देखते ही उनसे कहा: "यहां एक गद्दार जा रहा है। इसका चेहरा देखिए...जिस पर बिट्टू ने राहुल गांधी को "देश के दुश्मन..." कहकर हाथ मिलाने से मना कर दिया और सीधे संसद के अंदर चले गए।

इसके बाद भी राहुल गांधी पर जमकर बरसते हुए भाजपा सांसद बिट्टू ने कहा, "कांग्रेस ने दिल्ली में सिख दंगे कराए थे। उनकी पगड़ी और सम्मान को धोखेबाज कहना सिखों का अपमान है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा राहुल गांधी ने सड़क के गुंडे जैसा व्यवहार किया है।" इस घटना के बाद मोदी सरकार के मंत्री रवनीर सिंह बिट्टू जमकर चर्चा में हैं। राहुल गांधी के गद्दार कहने पर उन्हें करारा जवाब देने वाले केंद्रीय मंत्री बिट्टू कितने अमीर हैं?
शहीद के पोते हैं रवनीत सिंह बिट्टू
तीन बार कांग्रेस सांसद रहे रवनीत सिंह बिट्टूपूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। जिन्होंने राज्य में आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए थे। पूर्व सीएम बेअंत सिंह की 31 अगस्त 1995 को चंडीगढ़ में खासलिस्तान समर्थक आतंकवादियों ने हत्या की थी। खालिस्तान विरोधी रुख के लिए चर्चित रहे हैं और 2024 चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। लुधियाना सीट पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग से लगभग 20 हजार वोटों से हार के बावजूद इसके, केंद्र ने उन्हें रेल तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री बनाया है।
Ravneet Singh Bittu Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं बिट्टू?
मोदी सरकार के मंत्री रनवीत सिंह बिट्टू करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। myneta वेबसाइट के अनुसार, रवनीत सिंह बिट्टू की कुल संपत्ति लगभग ₹5 करोड़ 94 लाख रुपये है। हालांकि बिट्टू पर ₹2 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां भी हैं।
Ravneet Singh Bittu's property? रवनीत सिंह बिट्टू की चल संपत्ति?
चुनावी हलफनामें के अनुसार केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के विभिन्न बैंकों में ₹10 लाख रुपये से अधिक जमा हैं। बिट्टू ने ₹29 लाख रुपये की एलआईसी पॉलिसी भी ले रखी है। इसके साथ ही, पत्नी और उनके नाम पर ₹40 लाख रुपये से अधिक के आभूषण भी हैं।
वहीं अचल संपत्ति की बात करें तो, लुधियाना में उनके पास ₹2 करोड़ 55 लाख रुपये से अधिक की कृषि योग्य भूमि है। इसके अतिरिक्त, लुधियाना और मोहाली में उनके दो घरों का मूल्य ₹1 करोड़ 91 लाख रुपये आंका गया है। उनके पास ₹62 लाख रुपये की एक व्यावसायिक इमारत भी है।
रवनीत सिंह की सलाना इनकम कितनी है?
वित्तीय वर्ष 2017-18 में उन्होंने ₹6.08 लाख की आय घोषित की थी। खास बात ये है कि पिछले कई वर्षों से उनकी सालाना आय लगभग इसी स्तर पर रही है, जो उनकी स्थिर कमाई और आर्थिक समझ को दिखाती है।
रवनीत सिंह बिट्टू के पास कितनी कारें हैं?
गाड़ियों के मामले में बिट्टू साधारण रहते हुए अपनी मारुति एस्टीम हैं, जिसकी कीमत केवल ₹50,000 है।सोना-
रवनीत सिंह बिट्टू के पास कितना सोना-चांदी है?
रवनीत सिंह के पास सोने चांदी भी है। केंद्रीय मंत्री के पास 100 ग्राम सोना है जिसकी कीमत करीब ₹2.98 लाख है और 500 ग्राम चांदी के बर्तन जिसकी कीमत ₹18,884 है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications