Gujarat Poll: रवींद्र जडेजा की पत्नी पर बहन ने लगाया आरोप, कहा- चुनाव प्रचार में बच्चों का कर रही हैं इस्तेमाल
Gujarat Election: रवींद्र जडेजा की पत्नी पर बहन ने लगाया आरोप, कहा- चुनाव प्रचार में बच्चों का कर रही हैं इस्तेमाल
Gujarat Election News: भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा और उनकी बहन नयनाबा गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में आमने-सामने हैं। रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार हैं, तो वहीं रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा कांग्रेस की प्रचारक हैं। अब रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा ने रीवाबा जडेजा पर गुजरात चुनाव प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले रीवाबा जडेजा पर कांग्रेस प्रचारक नयनाबा ने एक नया हमला किया है। नयनाबा ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आगामी चुनावों के प्रचार के लिए बच्चों का इस्तेमाल करने के लिए रीवाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

'एक तरह से इसे बाल श्रम कहा जाता है...'
नयनाबा ने कहा, "रीवाबा सहानुभूति हासिल करने के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रही हैं। एक तरह से इसे बाल श्रम कहा जाता है। कांग्रेस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।" हालांकि रीवाबा का अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नयनाबा बोलीं- वो रवींद्र जडेजा के नाम का ले रही हैं फायदा
कांग्रेस नेता नयनाबा ने आगे पूछा, राजकोट पश्चिम की वोटर होने के बावजूद रीवाबा जामनगर उत्तर में चुनाव कैसे लड़ सकती हैं और वोट मांग सकती हैं। नयनाबा ने यह भी बताया कि उनके चुनावी फॉर्म में उनकी भाभी का आधिकारिक नाम रीवा सिंह हरदेव सिंह सोलंकी है। नयनाबा ने आरोप लगाया, "रवीबा ने रवींद्र जडेजा का नाम कोष्ठक (बैरेक्ट) में रखा है। वह चुनाव में सिर्फ जडेजा के उपनाम से फायदा ले रही हैं। अपनी शादी के छह साल तक उन्हें अपना नाम बदलने का समय नहीं मिला।''

एक ही सीट पर आमने-सामने भाभी ननद!
इससे पहले नयनाबा ने दावा किया था कि उनकी भाभी के गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने की संभावना कम है क्योंकि वह एक 'सेलिब्रिटी' हैं और जामनगर के लोग चाहते हैं कि कोई स्थानीय नेता उन्हें पेश करे और उनका काम करे।
जामनगर उत्तर सीट से रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा और उनकी बहन नयनाबा दोनों आमने-सामने हैं। हालांकि नयनाबा इस सीट से चुनाव नहीं लड़ रही हैं, वो कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही हैं।
इसलिए इस सीट पर चुनाव मजेदार होने वाला है। जामनगर उत्तर उन 89 विधानसभा सीटों में से एक है जहां 1 दिसंबर को मतदान होगा। 10 नवंबर को, भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा को हटाकर रविबा जडेजा को मैदान में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications